Video: पैसे नहीं थे तो डॉक्टर ने किया फ्री में ऑपरेशन, अब 11 साल बाद हरिद्वार से पंजाब फीस देने पहुंचा मरीज
एक शख्स ऑपरेशन के 11 साल बाद पटियाला में एक डॉक्टर को उनकी फीस देने पहुंचा। इतने लंबे समय बाद उस मरीज को देखकर डॉक्टर भावुक हो गए और शख्स को गले लगा लिया।

Patiala Doctor Free Treatment: समाज में चाहे आपको कई ऐसे मामले देखने को मिल जाए, जिसको जानने के बाद आप सोचने को मजूबर हो जाए, लेकिन इंसानियत और ईमानदारी आज भी लोगों के अंदर जिंदा हैं। क्योंकि पंजाब से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपने इलाज की फीस 11 साल बाद डॉक्टर को देने पहुंचा। फीस लेकर पहुंचे शख्स को देखकर डॉक्टर खुद अपनी भावनाओं को काबू में नहीं कर पाएं और सालों पुराने मरीज को भावुक होकर गले से लगा लिया। क्या है पूरा मामला जानिए....

ऑपरेशन के 11 साल बाद फीस देने पहुंचा शख्स
सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पटियाला के एक डॉक्टर का है। दरअसल, शहर के एक अस्पताल में सर्जन डॉ. भगवंत सिंह उस वक्त हैरान रह गए, जब एक व्यक्ति 11 साल बाद अपने ऑपरेशन की फीस देने उनके हॉस्पिटल पहुंचे। इतना ही नहीं डॉक्टर भगवंत सिंह शहर में नहीं थे तो उस ने शख्स ने उनका एक दिन इंतजार किया और मिलकर उनको उनकी फीस लौटाई।

भावुक डॉक्टर ने लगाया गले
जानकारी के मुताबिक मरीज का नाम राम सहाय है, जो सर्जन को ऑपरेशन की फीस देने के लिए हरिद्वार से पटियाला उनके अस्पताल पहुंचा था। डॉ. भगवंत ने राम सहाय का अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया, लेकिन उस वक्त राम सहाय के पास इसके लिए पैसे नहीं थे, जिसके चलते डॉक्टर ने मजदूर राम सहाय का फ्री में इलाज किया था। अब जब शख्स उनकी फीस लौटाने के लिए पहुंचा तो भावुक हुए डॉक्टर ने राम सहाय को गले से लगा लिया।
जानिए वीडियो में डॉक्टर ने क्या बताया?
वीडियो में डॉक्टर ने बताया कि, "ये राम सहाय है, आज से 11 साल पहले मैंने इसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया था। तब इसके पास पैसा नहीं था। इसने बताया था कि मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं है। मैंने इसको कहा कि जब तेरे पास पैसे हो तू आ जाना। दोबारा दे जाना। तो 11 सालों के बाद ये हरिद्वार से ऑपरेशन के पैसे देने वापस आया है। यह कल से मेरी वैट कर रहा था। मैं शहर में नहीं था। आज आया तो मुझे मिला। मेरे लिए ये पैसे लेकर आया है, लेकिन मेरे लिए इसका आना ही बहुत बड़ी चीज हैं।" इतना सब बताने के बाद डॉक्टर भावुक हो गए और उन्होंने अपने 11 साल पुराने मरीज को गले लगा लिया।












Click it and Unblock the Notifications