Pics: शहीद गुरूसेवक सिंह को कृतज्ञ राष्ट्र ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अंबाला। पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए शहीद गुरसेवक का आज सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार हुआ। पूरा देश आज अपने इस वीर सपूत की शहादत पर गर्व कर रहा है। उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरा अंबाला उमड़ पड़ा। लोगों की आखें अपने इस बहादुर बेटे के जाने से नम थी लेकिन हर किसी का दिल इस वीर के बहादुरी को दिल से सलाम कर रहा था।

हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज रविवार को शहीद गुरसेवक के परिजनों से मिले थे और कहा कि इस वीर की शहादत खाली नहीं जायेगी। खट्टर सरकार ने शहीद के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

देखें..अंतिम संस्कार की तस्वीरें...

शहादत को सलाम

शहीद गुरूसेवक सिंह के पार्थिव शरीर को तोपों की सलामी दी गईं।

बेटे पर फक्र

गरूड़ कमांडो के गुरसेवक सिंह के पिता को इस बात पर फक्र है कि उनके बेटे ने देश के खातिर अपनी जान कुर्बान की।

छह साल पहले

गुरसेवक छह साल पहले स्नातक करने के उपरांत भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे।

डेढ़ महीने पहले ही शादी

महज डेढ़ महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।

वीर तूझे सलाम

वीर तूझे सलाम

पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए शहीद गुरसेवक का आज सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार हुआ। पूरा देश आज अपने इस वीर सपूत की शहादत पर गर्व कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+