पठानकोट आतंकी हमला- झूठा निकला एसपी सलविंदर सिंह का दावा
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स के बेस स्टेशन पर आतंकी हमले के बाद गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह अपने बयान को लेकर बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं।
जानिये आखिर क्यों जानबूझकर लंबा खींचा गया था पठानकोट ऑपरेशन

सलविंदर सिंह ने अपने बयान में कहा था कि वह अक्सर पंजपीर दरगाह जाया करते थे। लेकिन सलविंदर सिंह का यह दावा झूठा निकला है। दरगाह के संचालक सोम ने दावा किया है कि सलविंदर सिंह पहली बार 31 दिसंबर को दरगाह आये थे। वह इससे पहले यहां कभी भी नहीं आये।
यही नहीं दरगाह संचालक का दावा है कि सलविंदर सिंह 31 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे अपने दोस्त राजेश वर्मा और रसोइया मदन के साथ यहां आये थे। वह यहां तकरीबन एक घंटे रुके और फिर चले गये।
दरगाह संचालक ने कहा कि उसी रात 12.30 बजे सलविंदर सिंह का फोन आया कि वह दरगाह आ रहे हैं लिहाजा दरगाह को खुला रखा जाए। सोम का दावा है कि एसपी रात को करीब 9 बजे दरगाह आये और आधे घंटे बाद वह यहां से चले गये।
ऐसे में जिस तरह से सलविंदर सिंह के एक के बाद एक दावे झूठे निकल रहे हैं उसके चलते वह संदेह के घेर में घिरते जा रहे हैं। एनआईए की टीम ने भी उन्हें हर उस जगह ले गयी जहां उन्होंने जाने का दावा किया था।












Click it and Unblock the Notifications