पठानकोट आतंकी हमला: एसपी सलविंदर सिंह पर है 5 लेडी कांस्टेबल्स के यौन शोषण का आरोप
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले से पहले आतंकियों द्वारा किडनैप किए जाने का दावा करने वाले गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह अब शक के दायरे में आ गये हैं। उनपर शक जताया जा रहा है कि कहीं आतंकियों ने उन्हें हनी ट्रैप के तौर पर तो नहीं इस्तेमाल किया। लेकिन इन सबके अलावा एक और बात सामने आयी है और वो ये है कि सलविंदर सिंह का सर्विस के दौरान ट्रैक रिकॉर्ड ठीक नहीं रहा है।

सलविंदर सिंह के खिलाफ पांच महिला कांस्टेबल्स से यौन शोषण के आरोप में जांच चल रही है। पांच कांस्टेबल्स ने आरोप लगाया है कि गुरदासपुर में एसपी रहने के दौरान सलविंदर उन पर ओछी टिप्पणियां करते थे और करीबी बनने की कोशिश करते थे। इन कांस्टेबल्स ने डीजीपी को अज्ञात शिकायत भेजकर सलविंदर सिंह पर मर्यादा के उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। वे महिला सिपाही गुरदासपुर में ही कार्यरत थीं।
बाद में उन सभी महिला सिपाहियों को गुरदासपुर के एसएसपी ऑफिस से अटैच कर दिया गया। एसपी सलविंदर सिंह ने कहा था कि 31 दिसंबर को आतंकवादियों ने उनको और उनके कुक मदन गोपाल को अगवा कर लिया था। आतंकी एसपी की गाड़ी से ही पठानकोट एयरबेस तक आए थे।












Click it and Unblock the Notifications