अल कायदा के वीकली न्‍यूजपेपर में मसूद अजहर का अजब-गजब दावा

इस्‍लामाबाद। पठानकोट आतंकी हमले के आरोपी और जैश-ए-मोहम्‍मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर, जिसे पाकिस्‍तान और आईएसआई ने कहीं छिपा दिया है, अब उसने भारत पर उसकी हत्‍या का आरोप लगाया है। हैरानी की बात है कि मसूद अजहर का यह दावा आतंकी संगठन अल कायदा के वीकली न्‍यूजपेपर में पब्लिश हुआ है।

Pathankot attack Masood Azhar says India gave money to Taliban for his capture

भारत ने दिया था पैसे के ऑफर

मसूद अजहर ने भारत पर आरोप लगाया है कि जब वर्ष 1999 में कंधार में तालिबान ने एयर इंडिया की फ्लाइट आईसी-814 के पैसेंजर्स और क्रू की अदला-बदली के बाद भारत ने तालिबान सरकार को पैसे का ऑफर दिया था। यह ऑफर उसको और उसके दो अन्य साथियों को पकड़कर उसके हवाले करने का था।

जसवंत सिंह थे विदेश मंत्री

अजहर का दावा है कि उस समय के विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने ऑफर तालिबान के चीफ मुल्ला अख्तर मोहम्मद मंसूर को दिया था। मंसूर पिछले माह अमेरिका के ड्रोन हमले में मारा गया है।

हाइजैकिंग के समय मंसूर तालिबान के इस्लामिक अमीरत ऑफ अफगानिस्तान का सिविल एविएशन मिनिस्‍टर था।

क्‍या हुआ था 1999 में

मसूद अजहर ने अल कायदा के वीकली न्‍यूजपेपर के तीन जून के एडीशन में यह जिक्र किया है। आपको बता दें कि 31 दिसंबर 1999 को कंधार हाइजैकिंग में भारत की ओर से अजहर और उसके साथियों मुश्ताक अहमद जरगर और अहमद उमर सईद शेख को रिहा किया गया था। मंसूर ने कंधार एयरपोर्ट पर अजहर को रिसीव किया था और उसे अपनी लैंड क्रूजर कार में अपने साथ ले गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+