'पतंजलि एनडीटीवी', खरीदे जाने की चर्चा पर क्या बोले बाबा रामदेव?
पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने ट्वीट करके मामले का खंडन किया। उन्होंने कहा कि एनडीटीवी खरीदने को लेकर बाबा रामदेव से शुरूआती बातचीत की खबरें बिल्कुल झूठी हैं।
नई दिल्ली। बाबा रामदेव के एनडीटीवी को खरीदने की खबरों को पतंजलि आयुर्वेद ने खारिज किया है। पतंजलि आयुर्वेद की ओर से कहा गया है कि मीडिया में ऐसी झूठी खबरें चल रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि योगगुरु बाबा रामदेव की एनडीटीवी को खरीदने के लिए शुरूआती बातचीत चल रही है। ये खबर पूरी तरह से झूठी है।

एनडीटीवी के बिकने की फर्जी खबर
पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने ट्वीट करके मामले का खंडन किया। उन्होंने कहा कि एनडीटीवी खरीदने को लेकर बाबा रामदेव से शुरूआती बातचीत की खबरें बिल्कुल झूठी हैं। उन्होंने इस तरह की खबरों को फर्जी, आधारहीन और अनौपचारिक बताया है।
जानकारी के मुताबिक एनडीटीवी के बिकने को लेकर फर्जी खबर उस समय सामने आई जब सीबीआई ने एनडीटीवी चैनल के को-फाउंडर प्रणव रॉय के दिल्ली स्थित घर समेत कुछ जगहों पर छापेमारी की गई। सीबीआई ने प्रणव रॉय, उनकी पत्नी राधिका रॉय समेत एक प्राइवेट कंपनी के साथ-साथ एक अन्य के खिलाफ एक बैंक को 48 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
इस खबर के बाद ही योग गुरु बाबा रामदेव के एनडीटीवी को खरीदने की फर्जी खबर सामने आई। इस तरह की फर्जी खबर के सामने आते ही पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने ट्वीट करके इस खबर का खंडन किया। योगगुरु बाबा रामदेव ने भी तिजारावाला के ट्वीट को अपने ट्विटर पर शेयर किया।












Click it and Unblock the Notifications