Year Ender 2023: पलक झपकते ही हैक हो जाता है अकाउंट, सामने आई साल 2023 के सबसे खराब पासवर्ड्स की लिस्ट
Worst Password List 2023: साल 2023 बीतने वाला है। दिसंबर का लास्ट मंथ चल रहा है। ऐसे में इस साल के सबसे खराब पासवर्ड की एक लिस्ट जारी की गई है, जो पलक झपकते ही हैकर्स के निशाने पर आ जाते हैं, जिनको तोड़ना में बस चंद सेकंड का खेल होता है।
इंटरनेट के इस जमाने में आजकल हर कोई एक डिजिटल दुनिया में जी रहा है। सोशल मीडिया अकाउंट्स से लेकर ऑनलाइन अकाउंट्स में पासवर्ड जरूरी है। हालांकि पासवर्ड भी लोगों की पर्सनल लाइफ से कहीं ना कहीं जुड़े होते हैं। ऐसे में अगर किसी ने भी कमजोर पासवर्ड लगाया तो समझो गलती कर बैठा है।

देश और दुनिया में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसे में डिजिटल दुनिया में सबसे जरूरी एक मजबूत और यूनीक पासवर्ड होना जरूरी है, ताकि बचा जा सकें। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होंते है, जो आसान और कमजोर पासवर्ड बनाते हैं और सोचते हैं कि किसी को क्या पता चलेगा?
अब ऐसे ही सोच वाले लोगों के लिए पासवर्ड मैनेजमेंट सिस्टम कंपनी NordPass ने एक लिस्ट जारी है, जो सबसे खराब पासवर्ड की सूची में आते हैं और उनको तोड़ने बहुत आसान होता है।
एक सेकंड में भी कम वक्त में हैक
इस लिस्ट में सबसे पहले एक सेकंड से भी कम वक्त में हैक होने वाले पासवर्ड में 123456, admin, 12345678, 123456789, 1234, 12345, Password, 123, Aa123456, 1234567890 शामिल हैं।
इसके अलावा 1234567, 123123, 111111, 12345678910 और 000000 को भी क्रैक करने में 1 सेकंड से कम का समय लगता है। वहीं admin123, ***** और User पासवर्ड को 11 सेकंड से कम समय में क्रैक किया जा सकता है। इसके अलावा UNKNOWN को हैक करने में 17 मिनट बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications