ट्रेनों से करोड़ों के तकिए-चादर उड़ा ले गए यात्री, रेलवे को हुआ भारी नुकसान
भारतीय रेलवे जहां एक ओर यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए नई-नई स्कीम ला रहा है, वहीं दूसरी ओर सफर करने वाले यात्री ट्रेन से सामान चुरा रहे हैं।
Recommended Video


नई दिल्ली। भारतीय रेलवे जहां एक ओर यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए नई-नई स्कीम ला रहा है, वहीं दूसरी ओर सफर करने वाले यात्री ट्रेन से सामान चुरा रहे हैं। ट्रेन से चोरी हुए सामानों को लेकर रेलवे के हाल ही में जारी किए गए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। ट्रेन में चद्दर-तकिये चुराने की घटनाएं पिछले काफी वक्त से चली आ रही हैं, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इसमें अभी तक कमी आने की बजाय वृद्धि ही हुई है। पिछले एक साल में यात्रियों की चोरी से रेलवे को भारी नुकसान पहुंचा है।

ट्रेन से लाखों तौलिये चुरा ले गए यात्री
पश्चिम रेलवे ने पिछले वित्तीय वर्ष में चोरी हुए सामानों की लिस्ट जारी की है, जो चौंकाने वाली है। लोगों मे ट्रेनों से लाखों का सामान चोरी किया है, जिससे रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक लंबी अवधि की ट्रेनों से पिछले एक वर्ष में लाखों-हजारों की संख्या में सामान चोरी हुआ है। चोरी हुए सामान में 1.95 लाख तौलिए, 81,736 चद्दरें, 55,573 तकिया कवर, 5,038 तकिया और 7,043 कंबल शामिल हैं।

एक साल में चोरी हुआ करोड़ों को सामान
इस पूरे सामान की कीमत 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं इस साल अप्रैल से लेकर सितंबर के बीच यात्रियों ने करीब 62 लाख रुपये का सामान चोरी किया है। यात्रियों ने इस दौरान 79,350 तौलिए, 27,545 चद्दरें, 21,050 तकिया कवर, 2,150 तकिया और 2,065 कंबल उड़ा ले गए। रेलवे में मिलने वाली एक चद्दर कीमत 132 रुपये होती है, वहीं एक तौलिया 22 रुपये और तकिया 25 रुपये का होता है।

रेलवे को वाकई अपनी संपत्ति समझते हैं यात्री
पिछले तीन वित्तीय वर्ष में रेले को 4,000 करोड़ का घाटा हुआ है। इस बड़े घाटे में एक बड़ा कारण यात्रियों द्वारा यूं सामान की चोरी भी है। पिछले साल तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों ने ट्रेन के टॉयलेट से नल की टोटियां तक चुरा ली थीं। लोग नल की टोटियां, बाथरुम के मग और हेडफोन्स अपने साथ ले गए थे और कोच में एलइडी लाइट तोड़ दी थीं। मुंबई-मनमद पंचवटी एक्सप्रेस में भी यात्रियों ने संपत्ति को इतना नुकसान पहुंचाया था कि रेलवे को सब वापस ठीक कराने में 9 लाख का खर्चा आया था।
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications