IRCTC को हुआ 60 हजार रुपये का नुकसान, अब यात्रियों को देना पड़ेगा इतना रिफंड

नई दिल्ली। देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर दो दिन पहले एक घंटे से अधिक देरी से आई। जिसके चलते आईआरसीटीसी को 60,400 रुपये का नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में 604 यात्री सफर कर रहे थे। अब आईआरसीटीसी अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक यात्री को 100 रुपये का रिफंड दिया जाएगा।

indian railway, Indian Railway Catering and Tourism Corporation, railway, tejas, refund, delhi, भारतीय रेलवे, दिल्ली, तेजस एक्सप्रेस, रिफंड

क्यों लेट हुई ट्रेन?

ट्रेन के देरी से आने के पीछे का कारण एक सांड को बताया कहा जा रहा है। ये सांड ट्रेन के नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आते समय फिरोजाबाद के पास आगे चल रही संपर्क एक्सप्रेस से टकरा गया था। जिसके चलते संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंजन ही फेल हो गया। फिर ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। इस वजह से पीछे से आ रही तेजस एक्सप्रेस को भी वहीं खड़ा रहना पड़ा। ट्रेन को लखनऊ जंक्शन पर 10.05 पहुंचना था लेकिन वह एक घंटे 17 मिनट की देरी से पहुंची।

पहले भी यात्रियों को मिल चुका है मुआवजा

इससे पहले 18 अक्टूबर को कृषक एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन यार्ड पर डिले हो गई थी। जिसके कारण तेजस अगले दिन करीब 4 घंटे की देरी से पहुंची। वापसी में भी तेजस काफी देरी से लखनऊ जंक्शन पहुंची। जिसके चलते यात्रियों के समय की बर्बादी हुई। फिर आईआरसीटीसी को 950 यात्रियों को 1.62 लाख रुपये का मुआवजा देना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+