आज से घरेलू उड़ान सेवा शुरू, कई फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान, नहीं दी गई कोई जानकारी

नई दिल्ली। देश में करीब दो महीने से उड़ान सेवाएं बंद थीं। आज से घरेलू उड़ान सेवाएं एक बार फिर शुरू हो गई हैं। इस बीच राज्य सरकारों के फैसलों पर असमंजस के बीच कई यात्री बीती रात से ही अपनी सुबह की फ्लाइट पकड़ने के लिए हवाई अड्डों पर पहुंच गए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'आज से हम घरेलू उड़ानों की शुरुआत कर रहे हैं।' इस बीच दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद सहित कई हवाई अड्डों पर अपनी फ्लाइट का इंतजार करने वाले यात्रियों ने इस बात शिकायत की है कि उन्हें बिना जानकारी दिए, उनकी फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं।

domestic flights, flights, flight cancel, airports, airport, delhi airport, mumbai airport, घरेलू उड़ान, फ्लाइट, फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट, हवाई अड्डे, दिल्ली एयरपोर्ट, मुंबई एयरपोर्ट

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली लगभग 80 उड़ानों को संचालन के पहले दिन ही रद्द कर दिया गया। एयर इंडिया बेंगलुरू-हैदराबाद फ्लाइट के यात्रियों ने कहा कि एयरलाइन ने पूर्व सूचना के बिना उनकी फ्लाइट रद्द कर दी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यात्रियों ने कहा, 'हवाई अड्डे पर जब हमारे बोर्डिंग पास को स्कैन किया गया, तभी हमें बताया गया कि बोर्डिंग रद्द कर दी गई है। हमें नहीं पता कि अब क्या करना है।' मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अन्य यात्री ने कहा कि दिल्ली के लिए उनकी एयर इंडिया की फ्लाइट बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दी गई है।

सोमवार सुबह 9 बजे तक, 5 फ्लाइट बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं, जबकि 17 फ्लाइट रवाना हुईं और 9 फ्लाइट रद्द कर दी गईं। लखनऊ से पहली फ्लाइट सोमवार सुबह अहमदाबाद के लिए रवाना हुई। बेंगलुरू से रांची के लिए उड़ान भरने वाली एक अन्य फ्लाइट ने सुबह 173 यात्रियों और तीन नवजात के साथ 5.15 बजे उड़ान भरी। विभिन्न हवाई अड्डों से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या और फिर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसी राज्य सरकारों, जिन्होंने उड़ानों को फिर से शुरू करने पर आपत्ति जताई थी, पर असमंजस की स्थिति बनी रही।

महाराष्ट्र ने हालांकि रविवार रात को मुंबई से सीमित संख्या में उड़ान के परिचालन को मंजूरी दे दी। कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने 25 विमानों को जाने और 25 को आने को अनुमति दी है। अम्फान चक्रवात से भारी नुकसान झेल रहे पश्चिम बंगाल ने कहा है कि वह विमान परिचालन 28 मई से शुरू करेगा। हालांकि सभी हवाई अड्डों पर वायरस से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए पूरी व्यवस्था है। सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य है।

कोरोनो वायरस महामारी के बीच उड़ानों को फिर से शुरू करने पर आपत्ति के बाद, तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई और तीन अन्य शहरों में हवाई अड्डों पर संचालन की अनुमति दे दी है। इसके लिए दिशा-निर्देशों भी जारी किए गए हैं। तमिलनाडु ने कहा है कि यात्रियों को 14 दिन तक घर पर क्वारंटाइन रहना होगा। आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा और विजाग हवाई अड्डों पर सोमवार से कोई घरेलू उड़ानें संचालित नहीं होंगी, लेकिन मंगलवार से सेवाएं शुरू हो जाएंगी। सोमवार के लिए करीब 1,050 घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू की गई थी, लेकिन संशोधित अनुसूची के चलते कई फ्लाइट रद्द हो गईं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को निराशा का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+