SpiceJet की फ्लाइट में टॉयलेट के अंदर फंस गया यात्री, एयरहोस्टेस ने गेट के नीचे से भेजी पर्ची

SpiceJet News: सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते एक तरफ हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को उड़ानों में देरी के वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ फ्लाइट के अंदर तकनीकी खामियो की खबर भी मिल रही है। अब स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में एक पैंसेजर डेढ़ घंटे तक टॉयलेट में फंसा रहा।

घटना मुंबई से बेंगलुरु जा रहा स्पाइसजेट की फ्लाइट की है, जहां का एक यात्री दरवाजे का लॉक खराब होने के कारण टॉयलेट में एक घंटे से ज्यादा समय तक फंसा रह गया।

SpiceJet toilet

दरअसल, फ्लाइट ने मुंबई से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी, जिसके बाद एक यात्री शौचालय के दरवाजे के लॉक में खराबी के कारण मंगलवार सुबह लगभग डेढ़ घंटे तक उसकी के अंदर फंस गया।

शौचालय में गया और फंस गया

सुबह 2:13 बजे मुंबई से उड़ान भरने के बाद सीट बेल्ट का निशान बंद होने के बाद पुरुष यात्री शौचालय में गया लेकिन अंदर फंस गया। उन्हें बेंगलुरु में सुबह 3:10 बजे उतरने तक इंतजार करना पड़ा, जब तक तकनीशियन दरवाजा खोलने में सफल नहीं हुए।

इससे पहले दरवाजा खोलने में असफल रहने के बाद चालक दल से एयरहोस्टेस ने यात्री को एक नोट दिया जिसमें उन्होंने कहा कि उनको घबराने की जरूरत नहीं है।

एयरहोस्टेस ने गेट के नीचे से भेजा नोट

नोट में लिखा है, ''सर, हमने दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश की। हालांकि, हम नहीं खोल सके। घबराएं नहीं, हम कुछ ही मिनटों में उतर रहे हैं। इसलिए कमोड का ढक्कन हटा दें और उस पर बैठ जाएं और खुद को सुरक्षित कर लें। मुख्य दरवाजा खुला है, इंजीनियर आएगा। घबराओ मत।"

इंजीनियर ने टॉयलेट का दरवाजा खोला

स्पाइसजेट ने एक बयान में घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि यात्री को पूरा रिफंड दिया जा रहा है। एयरलाइन ने कहा कि यात्री को पूरी यात्रा के दौरान सहायता प्रदान की गई। एयरलाइन ने बताया कि बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर एक इंजीनियर ने टॉयलेट का दरवाजा खोला और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता मिली। इसमें कहा गया, "स्पाइसजेट यात्री को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है और माफी मांगता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+