तलब ऐसी कि रहा नहीं जाता! IndiGo फ्लाइट में यात्री ने सुलगा ली बीड़ी, जानिए फिर क्या हुआ?
Smoking Beedi In IndiGo Flight: पता नहीं आजकल क्या हो रहा है? जैसे दिल्ली मेट्रो में लोग सफर कम और वाहियात हरकत ज्यादा करते हैं। ऐसे ही अब फ्लाइट्स में भी सफर करने वाले लोगों के अंदर गंभीरता खत्म होती जा रही है? भारतीय फ्लाइट के अंदर हैरान कर देने वाले एक से बढ़कर एक मामले सामने आ रहे हैं।
अब एक फ्लाइट में पैसेंजर को ऐसी तलब उठी कि उसने आव देखा ना ताव और प्लेन में ही बीड़ी सुलगा दी और दम मारने लगा। घटना इंडिगो फ्लाइट की है, जो कि दिल्ली से मुंबई जा रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के ंमुताबिक मंगलवार (05 मार्च) को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक 42 वर्षीय व्यक्ति को विमान में 'बीड़ी' पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यात्री की पहचान मोहम्मद फकरुद्दीन मोहम्मद अम्मरूद्दीन के रूप में हुई, जो इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से मुंबई जा रहा था और टायलेट के अंदर बीड़ी पी रहा था।
जब प्लेन में धुंआ उठा और उसकी गंध बाहर आने लगी तो यात्री हैरत में पड़ गए, जिसके बाद तुरंत प्लेन क्रू ने उसे पकड़ा।
दरअसल, हुआ यूं कि बीड़ी की तेज गंध से क्रू मेंबर्स को शक हुआ और जांच करने पर उन्हें टायलेट के अंदर बीड़ी मिली। पूछताछ करने पर अम्मरूद्दीन ने कबूल किया कि वह बीड़ी पी रहा था और जब फ्लाइट मुंबई में उतरी तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पैसेंजर पर आईपीसी की धारा 336 और विमान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पहले भी घट चुकी ऐसी घटना
हालांकि फ्लाइट में बीड़ी पीने का यह मामला नया नहीं है। इससे पहले भी उड़ते प्लेन में बीड़ी पीने की घटना सामने आ चुकी है। पिछले साल मई में एक 56 वर्षीय व्यक्ति को फ्लाइट में बीड़ी पीने के आरोप में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। जो कि राजस्थान का रहने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications