चिराग पासवान लोकसभा में नेता के पद से हटाए गए, पशुपति पारस एलजेपी के नए नेता चुने गए
लोकसभा में एलजेपी के नेता चुने गए पशुपति पारस,
नई दिल्ली, 14 जून: लोक जन शक्ति पार्टी के पांच सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान से बगावत कर दी है। बिहार के हाजीपुर से सांसद और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस की अगुवाई में ये बगावत हुई है। पार्टी सांसदों ने चिराग पासवान को लोकसभा में नेता के पद से भी हटा दिया गया है। पार्टी सांसदों ने पशुपति कुमार पारस को सर्वसम्मति से लोकसभा में लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय दल का नेता चुना गया है। बताया गया है कि 13 जून को हुई बैठक में पारस को नेता चुना गया।

Recommended Video
चिराग पासवान सोमवार दोपहर को दिल्ली स्थित पशुपति पारस से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। हालांकि चिराग के यहां पहुंचने के रिश्तों की तल्खी साफ दिखी। चिराग को करीब आधे घंटे इंतजार बाहर खड़े रहने के बाद गेट खोला गया।
चिराग पासवान जब पशुपति पारस के घर पहुंचे को दरवाजा नहीं खोला गया। करीब आधे तक चिराग पासवान घर के बाहर ही खड़े रहने के बाद दरवाजा खुला और उनकी गाड़ी अंदर गई। चिराग पासवान की चाचा पशुपति पारस से क्या बात हुई है, इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात आज
लोक जनशक्ति पार्टी के पाचों सांसद आज दोपहर बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात कर सकते हैं।पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि पार्टी के छह में से 5 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को अपना पत्र सौंपा है, जब भी वे आदेश देंगे हम उनसे मिलने जाएंगे।
क्या है मामला
बिहार में लोकजन शक्ति पार्टी के छह सांसद हैं। इसमें एक पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान भी हैं। पार्टी के पांच सांसदों ने चिराग पासवान के नेतृत्व को अस्वीकार कर दिया है। सांसद पशुपति कुमार पारस, चौधरी महबूब अली कैसर, वीणा देवी, चंदन सिंह और फ्रिंस राज ने एलजेपी से अलग होने का निर्णय लिया है। सभी ने पशुपति पारस को अपना नेता माना है।
बता दें कि लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान थे। उनकी मौत के बाद उनके बेटे चिराग पासवान पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। अब पार्टी में एक बड़ी फूट देखने को मिली है।


Click it and Unblock the Notifications
