स्टिंग ऑपरेशन: राजनीतिक दलों के ऑफिसों में नई करेंसी का कारोबार, नेता बने दलाल
नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने के काले कारोबार में अब नेता भी कूद गए हैं।
दिल्ली। इंडिया टुडे न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन कर यह खुलासा किया है कि नोटबंदी के बाद राजनीतिक दलों के ऑफिस, काले धन को सफेद करने के अड्डे और नेता इस कारोबार के दलाल बन गए हैं।
पार्टी ऑफिसों में बैठे नेता, करोड़ों रुपए के पुराने नोटों को कमीशन पर नई करेंसी के नोटों में एक्सचेंज करने के दावे कर रहे हैं।

40 परसेंट कमीशन पर पुरानी के बदले नई करेंसी
इंडिया टुडे टीवी ने अपने इस स्टिंग ऑपरेशन में गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के पार्टी ऑफिसों में जाकर वहां नेताओं को कैमरे में कैद किया है जो यह कह रहे हैं कि कमीशन के बदले वे काले धन को सफेद कर देंगे।
इस स्टिंग को करने के लिए रिपोर्टर अंडरकवर बिजनेसमेन बनकर पार्टी ऑफिसों में जाकर नेताओं से मिले।
बसपा के गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वीरेंद्र जाटव ने 10 करोड़ रुपए के पुराने नोटों को नए नोटों में बदलने के लिए 40 प्रतिशत का कमीशन मांगा। उन्होंने रिपोर्टर से कहा कि वह तुरंत एक घंटे के अंदर नई करेंसी के कैश में एक्सचेंज कर देंगे।
समाजवादी पार्टी के नोएडा यूनिट के एक नेता टीटू यादव ने भी इसी रेट पर पुराने नोटों को नए नोटों में बदलने की बात कही। उन्होंने भी यही कहा कि 40 परसेंट के कमीशन पर हैंड टू हैंड नई करेंसी दी जाएगी।
राजधानी में कई नेता कर रहे हैं नोटों की दलाली
इस स्टिंग में यह कहा गया है कि राजधानी क्षेत्र में राजनीतिक दलों के कई नेता पुराने नोटों को नए नोटों में बदलने के कारोबार के दलाल बन चुके हैं। कांग्रेस हेडक्वार्टर में नेता तारिक सिद्दीकी ने एक एनजीओ के जरिए पुराने नोटों के एक्सचेंज करवाने की बात कही।
एनसीपी के दिल्ली ऑफिस में जनरल सेक्रेटरी रवि कुमार ने एक करोड़ रुपए के काले धन के बदले 30 परसेंट कमीशन पर चेक के जरिए बाकी पेमेंट देने की बात कही। रवि कुमार ने यह कहा कि इलेक्शन कैंपेन के नाम पर एक फर्जी पीआर फर्म बनाकर उसके खाते में बाकी 70 परसेंट पैसे डाले जाएंगे।
उन्होंने एनसीपी के दिल्ली यूनिट के प्रेसिडेंट कंवर प्रताप सिंह से मिलवाया जिन्होंने किश्तों में उस 70 परसेंट को लौटाने की बात कही।
'आजकल 40 परसेंट पर काम हो रहा है, मैं 30 पर कर दूंगा'
जनता दल यूनाइटेड के ऑफिस में लोकल वाइस प्रेसिडेंट सतीश सैनी ने 10 करोड़ रुपए को 30 परसेंट कमीशन पर नई करेंसी से बदलने का सौदा किया।
सतीश सैनी ने रिपोर्टर से कहा कि आजकल 40 परसेंट कमीशन पर यह काम हो रहा है। उनसे रिपोर्टर ने मोलभाव किया तो वह 30 परसेंट दलाली पर पुरानी करेंसी का एक्सचेंज करने को तैयार हो गए।
देखिए स्टिंग का वीडियो-
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications