शीतकालीन सत्र: राज्यसभा सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई

शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी दोनोंं सदनो में नोटबंदी को लेकर हंगामा जारी रहा जिसके कारण आज भी संसद ठीक से चल नहीं पाई।

नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी दोनोंं सदनो में नोटबंदी को लेकर हंगामा जारी रहा जिसके कारण आज भी संसद ठीक से चल नहीं पाई।

 Parliament Winter Session today: 3rd Day- latest-Updates
  • 2:42 PM: हंगामे और शोर की वजह से राज्यसभा सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई
  • 1: 30 PM:हंगामे की वजह से राज्यसभा को 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया
  • 1: 20 PM: लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
  • 12:19 PM: विपक्ष को ब्लैक मनी पर बहस से भागना नहीं चाहिए: अनंत कुमार, संसदीय कार्यमंत्री
  • 12:18 PM: संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि हम नोटबंदी मसले पर चर्चा के लिए तैयार हैं
  • 11:59 AM: टीएमसी ने संसद परिसर में नोटबंदी फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
  • 11:26 AM: गुलाम नबी आजाद ने अपने बयान पर माफी मांगने से किया इनकार। कहा, माफी तो बीजेपी को भारत की जनता से मांगनी चाहिए।
  • 11:23 AM: संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा। बीजेपी ने गुलाम नबी आजाद के विवादित बयान के लिए माफी की मांग की और कहा कि सरकार विमुद्रीकरण पर चर्चा के लिए तैयार है।
  • 11:14 AM जोरदार हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी 12:०० बजे तक स्थगित हुई।
  • 11:08 AM: कार्यवाही शुरू होते लोकसभा में हंगामा। 12 बजे तक स्थगित हुई लोकसभा।
  • इससेे पहले संसद शुरू होने से पहले नरेंद्र मोदी ने अपने चेम्बर में सीनियर मिनिस्टर्स अरुण जेटली, वेंकैया नायडू और अनंत कुमार के साथ मीटिंग की थी।
  • जबकि गुरूवार को भी नोटबंदी के हंगामे के कारण संंसद चल नहीं पाई थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+