संसद में गूंजा दिल्ली के प्रदूषण का मामला, भाजपा ने आप पर साधा निशाना
नई दिल्ली। आज (मंगलवार) संसद के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है। 18 नवंबर से शुरू हुआ ये सत्र 13 दिसंबर को समाप्त होगा। सत्र के पहले दिन विपक्षी पार्टियों ने फारूक अब्दुल्ला को रिहा करने के लिए नारे लगाए। वहीं शिवसेना ने किसानों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग की। पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि वह सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा के लिए तैयार हैं।

LIVE Feed
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हर साल प्रदूषण बढ़ता है और सरकार की ओर से कोई आवाज नहीं उठाता। ये गंभीर चिंता का मामला है, लोगों को क्यों हर साल सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। हमारी नदियां भी प्रदूषित हो रही हैं, मामला केवल वायु प्रदूषण का नहीं है।
लोकसभा में एआईटीसी सांसद प्रतिमा मंडल ने कहा- शौचालय एक बुनियादी आवश्यकता है। सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल सबसे सामान्य चीजों में से एक है, लेकिन ट्रांसजेंडर / तीसरे लिंग के लोगों के लिए यह आसान नहीं है। भारत में लिंग तटस्थ शौचालय मिल पाना असंभव है। इसके लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए सरकार से अनुरोध करती हूं।












Click it and Unblock the Notifications