नोटबंदी पर हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र में नोटबंदी के मुद्दे पर हंगामा। पढ़िए पल-पल का अपडेट।
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में नोटबंदी के मुद्दे पर हंगामा जारी है। विपक्ष जहां इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को संसद में बुलाने की मांग कर रहा है, वहीं सरकार भी झुकने को तैयार नहीं है।

- नोटबंदी को लेकर लगातार हंगामा, राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
- नोटबंदी पर भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
- हम नोटबंदी पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा को तैयार हैं: संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार
- लोकसभा में कांग्रेस ने नोटबंदी पर पीएम की उपस्थिति की मांग की
- राज्यसभा में फिर हंगामा, कार्यवाही 12:32 बजे तक के लिए स्थगित
- प्रधानमंत्री अपने इस जल्दबाजी में लिए गए फैसले के लिए देश से माफी मांगें: मायावती
- देश की 90 प्रतिशत जनता लाइनों में खड़ी है: मायावती
- नोटबंदी पर विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
- लोकसभा में नोटबंदी पर भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
- भारी हंगामे के साथ शुरू हुई संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही
- नोटबंदी को लेकर संसद में विपक्षी दलों की बैठक शुरू












Click it and Unblock the Notifications