नोटबंदी पर हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
संसद के दोनों सदनों में नोटबंदी के फैसले को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। हंगामे के चलते शीतकालीन सत्र में एक भी दिन सही से कार्यवाही नहीं हो पाई है।
नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले पर लगातार हंगामा झेल रहे संसद के दोनों सदनों में सोमवार को भी जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस फैसले के बाद बदइंतजामी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

- नोटबंदी पर हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
- भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
- अगर हम जनता और उनकी परेशानियों की बात कर रहे हैं तो क्या हम गलत हैं: खड़गे
- यह गलत संदेश ना फैलाएं कि विपक्ष चर्चा के खिलाफ है: लोकसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे
- विपक्ष से आग्रह है कि कृपया चर्चा को शुरू होने दें, सरकार इसके लिए तैयार है: राजनाथ
- मैं विश्वास दिलाता हूं कि नोटबंदी पर विपक्ष के सुझावों पर अमल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा: राजनाथ
- मैं विपक्ष को धन्यवाद देता हूं कि उन्हें नोटबंदी के पीछे सरकार के मकसद पर कोई शक नहीं है: राजनाथ सिंह
- हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
- लोकसभा में भारी नारेबाजी, कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
- राज्यसभा में नोटबंदी पर हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
- लोकसभा में पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी
- लोकसभा में नोटबंदी के फैसले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
- गुलाम नबी आजाद ने कहा, संसद के एटीएम में भी कैश नहीं
- भारी हंगामे के बीच संसद के दोनों सदन में कार्यवाही शुरू
- संसद में गांधी प्रतिमा के सामने नोटबंदी के विरोध में टीएमसी का प्रदर्शन












Click it and Unblock the Notifications