Sansad me aaj kya Hua: राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने संबंधी नोटिस पर पक्ष-विपक्ष में हंगामा
Parliament Winter Session Highlights: संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही पिछले कई दिन से सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। कई मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने है। सत्ता पक्ष सोरोस मामले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है जबकि विपक्ष व कांग्रेस लगातार गौतम अडानी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह सदन में आए दिन हंगामा हो रहा है।
11 दिसंबर को राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने संबंधी नोटिस को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। वहीं, लोकसभा ने अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की अपील की है।

राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्र सरकार में संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि किसान के बेटे के खिलाफ यह रवैया स्वीकार नहीं है। कांग्रेस के नेता जोर-शोर की भाषा बोलते हैं और जब देश के लिए काम करने की बात आती है तो सभापति के खिलाफ ही नोटिस देते हैं। हम इस नोटिस का खंडन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications