Parliament Winter Session Day 14: लोकसभा में VB-G Ram G विधेयक पर हाई वॉल्टेज ड्रामा
Parliament Winter Session Day 14: संसद का शीतकालीन सत्र अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सरकार इसमें ज्यादा से ज्यादा बिलों को पास कराने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर विपक्षी दल भी हमलावर हैं। गुरुवार को लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलने वाले बिल पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने बिल के पर्चे फाड़कर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऊपर फेंक दिए। भारी हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
राज्यसभा में भी परमाणु उर्जा संशोधन बिल पर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के बिल को लेकर जो भी शंकाएं हैं और आपत्ति हैं, सरकार उन पर विचार करने के लिए तैयार है। कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके समेत कई विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं।

Parliament Winter Session Day 14: दोनों सदनों में भारी हंगामा, हाई वॉल्टेज ड्रामा
- लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलकर VB-G Ram G बिल किए जाने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया। वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने बिल के विरोध में कहा कि इस सरकार को बापू के नाम से भी परहेज है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष सिर्फ विरोध करना जानता है और यह नकारात्मक राजनीति है।
- इस दौरान लोकसभा में भारी हंगामा शुरू हो गया और विपक्षी सांसदों ने सदन के अंदर ही बिल के पर्चे फाड़ दिए और उसे उछालकर कृषि मंत्री के ऊपर फेंक दिया। बिल के कुछ पर्चे स्पीकर ओम बिड़ला की तरफ भी गए थे। हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
- भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्धन विधेयक, 2025 (Sustainable Harnessing and Advancement of Nuclear Energy for Transforming India Bill aka SHANTI Bill) पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि सरकार इस बिल को SHANTI नाम दे रही है, लेकिन यह नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
Winter Session Day 14 Major Bills: दिल्ली में प्रदूषण का मामला गर्माया
दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने चर्चा की मांग की। कांग्रेस सांसदों ने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी और अब बीजेपी ने दिल्ली का हाल बुरा कर दिया है। आज यह स्थिति है कि बच्चे-बूढ़े सांस नहीं ले पा रहे हैं। बीमारी की वजह से दिल्ली छोड़कर जाना पड़ रहा है। बीजेपी सांसदों ने सत्र के बीच में राहुल गांधी के विदेश जाने पर भी सवाल उठाया। कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद परिसर में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की।












Click it and Unblock the Notifications