Parliament Winter Session Day 13: लोकसभा में SHANTI और VB-G RAM G बिल पर चर्चा, विपक्षी दलों का हंगामा
Parliament Winter Session Day 13: संसद का शीतकालीन सत्र अब अपने आखिरी चरण पर पहुंच गया है। बुधवार को सत्र के 13वें दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर संग्राम हुआ। लोकसभा में मनरेगा के नाम बदलने वाले बिल पर विपक्षी दलों ने तीखा विरोध दर्ज कराया। परमाणु उर्जा संशोधन विधेयक (SHANTI) पर समाजवादी पार्टी समेत दूसरे विपक्षी दलों ने चर्चा में हिस्सा लिया। सपा ने इसे भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला बिल बताया है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि दोनों ही बिल बहुत महत्वपूर्ण हैं और इसे देखते हुए सदन में चर्चा का समय बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को चर्चा में बोलने का पूरा मौका दिया जाएगा, ताकि सभी पक्ष अपने विचार रख सकें।

Parliament Winter Session Day 13: सदन में चर्चा का समय बढ़ाया गया
- लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G रखने पर चर्चा के लिए सदन की कार्यवाही का समय बढ़ाकर मध्यरात्रि तक कर दिया गया है। इस बिल का विरोध कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी के अलावा डीएमके समेत दूसरी पार्टियां भी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Viksit Bharat Shiksha Adhishthan Bill: उच्च शिक्षा में सुधार के लिए विंटर सेशन में बिल, जानें इसके प्रावधान
- SHANTI (परमाणु उर्जा संशोधन विधेयक) बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी ने कहा कि यह बिल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है। डीएमके सांसद कनिमोई ने भी कहा कि हमारी पार्टी इस बिल का विरोध कर रही है। इसमें देश की सुरक्षा के ऊपर निजी कंपनियों के हितों को तरजीह दी जा रही है।
- SHANTI बिल में चर्चा पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों ने बिल को बिना पढ़े ही खराब घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन सुधारों का विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं, वह पहले से ही लागू है। आरजेडी सांसद संजय यादव ने कहा कि इस बिल को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाए।
यह भी पढ़ें: VB G RAM G: मनरेगा गया, 'जी राम जी’ आया! नाम के साथ क्या-क्या बदला? रोजगार के नियम, खर्च से जुड़े 5 सवाल-जवाब
- राज्यसभा में 'सबका बीमा, सबकी रक्षा' बिल का विरोध करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने कहा कि बीमा को सामाजिक सुरक्षा योजना के रूप में देखा जाना चाहिए। दुर्भाग्य से यह बिल बीमाधारकों की सुरक्षा के बजाय पूंजीपतियों के हितों की रक्षा करता है।
SIR और नेशनल हेराल्ड मामले पर भी संसद में विरोध
संसद में बुधवार को बंगाल में एसआईआर का पहला ड्राफ्ट जारी होने के मुद्दे पर भी टीएमसी सांसदों ने हंगामा किया। टीएमसी सांसदों ने कहा कि 58 लाख से ज्यादा लोगों के नाम काटे गए हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण है, लेकिन केंद्र सरकार अपनी जिद में ऐसा कर रही है। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को मिली राहत के बाद कांग्रेस सांसद आक्रामक नजर आ रहे हैं। संसद परिसर में भी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने देश भर में इसके खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: National Herald Case Latest News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया-राहुल गांधी को बड़ी राहत, कोर्ट ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications