Winter Session: विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दल अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश में जुटे हैं। बुधवार को सदन की कार्यवाही की शुरुआत के साथ ही विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी थी। वहीं, तीसरे दिन भी सदन में हंगामा हुआ और राम मंदिर मुद्दे पर अध्यादेश लाने को लेकर शिवसेना ने प्रदर्शन किया। राफेल के मुद्दे के अलावा, राम मंदिर मुद्दा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग और तमिलनाडु में कावेरी डेल्टा के किसानों के मुद्दे पर विपक्षी दल चर्चा चाहते हैं, जबकि हाल ही में सरकार और आरबीआई के बीच पनपे विवाद ने भी शीतकालीन सत्र में गरमी थोड़ी और बढ़ा दी है।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications