Parliament Winter Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Parliament Winter Session Live Updates Day 18: संसद के शीतकालीन सत्र का आज गुरुवार को 18वां दिन है। 150 विपक्षी सांसदों के निलंबन के बाद लोकसभा और राज्यसभा में पिछले कुछ दिनों से हंगामा जारी है। इस बीच विपक्ष 13 दिसंबर को संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बयान की मांग कर रहा है।
संसद के शीतकालीन सत्र पर पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ

LIVE Feed
अमित शाह ने कानून संशोधन विधेयक राज्यसभा में किया पेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक, 2023 को विचार और पारित करने के लिए राज्यसभा में पेश किया। ये विधेयक 20 दिसंबर को लोकसभा से पारित हो गए थे।
संसद में जो हुआ वह देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था: शरद पवार
एनसीपी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा,...हम हमेशा संस्थाओं का सम्मान करते हैं...संसद में जो हुआ वह देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। 150 सांसदों को सदन से बाहर करने का ऐतिहासिक काम किया गया है। जिनकी सिर्फ एक ही मांग थी कि सरकार की ओर से बयान दिया जाए कि जो लोग सदन के सदस्य नहीं थे वो सदन में कैसे आए... उन्हें पास किसने जारी किया? यह संसद का अधिकार है..."
'भाजपा विपक्ष विहीन सत्ता चाहती है...: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "...भाजपा विपक्ष विहीन सत्ता चाहती है। जनता के आगे उनकी चलनी नहीं है। सदन के अंदर विपक्ष मौजूद है तो उसे बाहर करो, ये भाजपा की तानाशाही को दिखाता है... अंदर(सदन में) आप बैठने नहीं देंगे, महंगाई पर, बेरोजगारी पर, देश की सुरक्षा पर... मणिपुर में जो कुछ हो रहा है उसका जिक्र नहीं करने दिया जा रहा है। हम सदन में आवाज नहीं उठा सकते तो जनता के बीच उठाएंगे।"
Parliament Winter Session: अमित शाह आज राज्यसभा में भारतीय न्याय (सेकेंड) संहिता, 2023 विधेयक पेश करेंगे
Winter Session of Parliament: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में भारतीय न्याय (सेकेंड) संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (सेकेंड) संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य (सेकेंड) विधेयक, 2023 को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे। ये विधेयक बुधवार को लोकसभा से पारित हो गया है।
Winter Session of Parliament: अश्विनी वैष्णव आज राज्यसभा में पेश करेंगे दूरसंचार विधेयक, 2023
Winter Session of Parliament: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव दूरसंचार सेवाओं और दूरसंचार नेटवर्क के विकास, विस्तार और संचालन से संबंधित कानून में संशोधन और समेकित करने के लिए आज राज्यसभा में दूरसंचार विधेयक, 2023 को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे। यह विधेयक बुधवार को लोकसभा से पारित हो गया।
More From
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications