Parliament Today Budget Session: आज संसद में क्या-क्या होगा? लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के असार
Parliament Today Budget Session: संसद के बजट सत्र का आज आठवां दिन है और सरकार व विपक्ष के बीच टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में लगातार हंगामे के चलते कार्यवाही प्रभावित हो रही है।
आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर सामान्य चर्चा शुरू होने वाली है, लेकिन मौजूदा सियासी हालात को देखते हुए कार्यवाही के सुचारु रूप से चलने पर सवाल बने हुए हैं। जानिए आज दोनों सदनों में प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्ताव, श्रम सुधार, डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे किन मुद्दे पर बहस और चर्चा होगा...

Lok Sabha Today Agenda: लोकसभा में क्या-क्या होगा आज
लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी। इसके बाद कई केंद्रीय मंत्री सदन के पटल पर विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े अहम दस्तावेज़ और रिपोर्ट्स पेश करेंगे। इनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कानून एवं न्याय, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पोत परिवहन, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय शामिल हैं।
दोपहर के सत्र में लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर सामान्य चर्चा की शुरुआत की जाएगी। यह चर्चा ऐसे समय हो रही है जब विपक्ष लगातार सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने के आरोप लगा रहा है।
शाम 3:30 बजे से लोकसभा में प्राइवेट मेंबर्स बिजनेस लिया जाएगा। इस दौरान कई निजी विधेयकों को पेश किए जाने की सूची है। इनमें संविधान संशोधन विधेयक, जनप्रतिनिधित्व कानून में संशोधन, किसानों, मछुआरों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और श्रमिकों के कल्याण से जुड़े बिल शामिल हैं। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल प्लेटफॉर्म, श्रम सुधार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रस्तावित विधेयक भी एजेंडे में हैं।
Budget Session Opposition Protest: दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के आसार
बजट सत्र के दौरान पिछले कई दिनों से लोकसभा में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कथित तौर पर बोलने से रोके जाने का मुद्दा विपक्ष के लिए बड़ा हथियार बन गया है।
एक दिन पहले विपक्षी सांसदों ने सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। यह विवाद तब और गहरा गया जब राहुल गांधी को पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की 2020 के चीन सीमा विवाद से जुड़ी अप्रकाशित संस्मरण पुस्तक का हवाला देने की अनुमति नहीं दी गई।
Budget Session 2026 का पूरा कार्यक्रम...
संसद का बजट सत्र कुल 65 दिनों में 30 बैठकों के साथ आयोजित किया जा रहा है और इसका समापन 2 अप्रैल को होगा। दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश पर जाएंगे और 9 मार्च को दोबारा बैठेंगे। इस दौरान संसदीय स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की समीक्षा करेंगी। फिलहाल संसद का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है।
बजट पर चर्चा, विपक्ष के विरोध, और सरकार के आक्रामक रुख के बीच आने वाले दिनों में संसद की कार्यवाही और ज्यादा सियासी रंग लेने की संभावना है। यह देखना अहम होगा कि क्या सरकार और विपक्ष के बीच कोई सहमति बन पाती है या बजट सत्र का बड़ा हिस्सा हंगामे की भेंट चढ़ता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications