अटके बिलों को पास कराने के लिए बढ़ाई गई संसद सत्र की अवधि, 7 अगस्त तक चलेगी पार्लियामेंट
नई दिल्ली। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने संसद के इस सत्र को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। समिति ने 26 जुलाई को खत्म हो रहे संसद सत्र को 7 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। जिसके चलते संसद का मौजूदा सत्र 12 दिनों के लिए बढ़ गया है। बता दें कि, मंगलवार को बीजेपी के संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सत्र को 10 दिन के लिए बढ़ाए जाने के संकेत दिए थे।

वहीं इससे पहले बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने सांसदों से कहा था कि 10 दिन के लिए संसद के सत्र को बढ़ाए जाने के लिए तैयार रहें।बता दें कि अब तक सरकार ने आरटीआई संशोधन विधेयक, पॉक्सो संशोधन विधेयक सहित अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराया है। वहीं, गुरुवार को तीन तलाक विधेयक पर चर्चा कराई जा रही है। संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, सत्र के दौरान सरकार का लक्ष्य कम से कम 35 बिलों को पारित कराना है।
#UPDATE Sources: Parliament session to be extended till August 7. https://t.co/8vaOofsNxi
— ANI (@ANI) July 25, 2019
17वीं लोकसभा के गठन के बाद पहले संसदीय सत्र की शुरुआत 17 जून को हुई थी और 26 जुलाई तक चलनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सत्र पिछले 20 सालों में सबसे ज्यादा कामकाज करने वाला सत्र बन गया है। पीआरएल लेजिस्लेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार तक निचले सदन में 128 प्रतिशत कामकाज हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications