Parliament Session: NEET मुद्दे पर सदन में भारी हंगामे के आसार, राहुल गांधी ने दिखाए तेवर

Parliament Session: संसद के विशेष सत्र में आज भी भारी हंगामे की उम्मीद है। विपक्ष सरकार को नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर चौतरफा घेरने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदन में नीट मामले को लेकर भारी हंगामे के आसार हैं, विपक्ष इस मुद्दे पर सदन की कार्रवाई को नहीं चलने देगा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है वह सदन में इस मामले पर विस्तृत चर्चा चाहते हैं, ऐसे में अगर सरकार इसके लिए तैयार नहीं होती है तो सदन में हंगामा हो सकता है।

opposition

राहुल गांधी ने हाल ही में छात्रों से मुलाकात की थी और उनसे पूछा छा कि वह हमसे क्या उम्मीद करते हैं, हम सरकार के सामने किस मुद्दे को उठाएं। इस मुलाकात के दौरान छात्र नीट परीक्षा को फिर से कराने की मांग कर रहे हैं। राहुल ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है। लिहाजा साफ है कि एक बार फिर से राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरेगा।

गौर करने वाली बात है कि शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद एक बार फिर से आज संसद के दोनों सदन की कार्रवाई शुरू होगी। तकरीबन 10 साल के बाद लोकसभा में विपक्ष को नेता प्रतिपक्ष मिला है। ऐसे में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने पूरी तैयारी की है। नीट परीक्षा के साथ ही अग्निवीर स्कीम को लेकर भी विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।

वहीं भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज की बेटी बासुरी स्वराज इस प्रस्ताव का अनुमोदन करेंगी।

वह पहली बार चुनकर लोकसभा पहुंची हैं। बता दें कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। चर्चा के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे। राज्यसभा में इसके लिए 21 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि क्या दोनों सदन में इसपर चर्चा हो पाती है नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+