Parliament Session Live: राज्यसभा में GNCTD बिल 131 सांसदों के समर्थन से पारित हुआ, विरोध में 102 वोट
Delhi Service Bill: लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल (GNCTD) पास होने के बाद आज राज्यसभा में इस पर विस्तार से चर्चा हुई। सोमवार को चर्चा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर बिंदुवार जवाब दिए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यह बिल हम शक्ति को केंद्र के हाथ में लाने के लिए नहीं बल्कि केंद्र को दी हुई शक्ति पर दिल्ली UT की सरकार अतिक्रमण करती है, इसको वैधानिक रूप से रोकने के लिए लाए हैं।
आम आदमी पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है और उन्हें 7-8 अगस्त को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया। वहीं कांग्रेस ने भी अपने सांसदों को व्हिप जारी करके राज्यसभा में उपस्थित रहने को कहा है। गौर करने वाली बात है कि 3 अगस्त को ध्वनि मत से GNCTD विधेयक को लोकसभा में पास कर दिया गया था। GNCTD बिल पर राज्यसभा की कार्यवाही की पल-पल की अपडेट के लिए पेज रिफ्रेश करें।

सदस्यों ने भेजा पत्र: वी मुरलीधरन
संसद में दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग, मतविभाजन से होगा फैसला
केजरीवाल पलट जाएंगे, कांग्रेस को ठेंगा दिखाएंगे: गृह मंत्री शाह
AAP सरकार घोटाला छिपाने की जुगत में: गृह मंत्री शाह
संविधान संशोधन पर कांग्रेस पर गृह मंत्री शाह ने निशाना साधा
भारत की 130 करोड़ की जनता ने हमें शक्ति दी: गृह मंत्री शाह
GNCTD बिल पर चर्चा के बाद गृह मंत्री शाह का जवाब
राज्यसभा में अठावले का अनोखा अंदाज, मोदी-शाह की तारीफ में पढ़े कसीदे

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन का तीखा हमला, सभापति ने याद दिलाए नियम

AAP सरकार पर भाजपा का तीखा हमला













Click it and Unblock the Notifications