Parliament Session: मानसून सत्र का आज 13वां दिन, SIR पर हो सकता है हंगामा

Parliament Session: संसद के मानसून सत्र का आज 13वां दिन है, विपक्ष के हंगामे में कारण अभी तक ठीक से संसद के दोनों सदन चल नहीं पाए हैं। आज भी संसद ठीक से चलेगी या नहीं, ये कहना मुश्किल है क्योंकि विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं और इसी कारण हंगामा कर रहे हैं।

हालांकि सरकार कह चुकी है कि ये मुद्दा चुनाव आयोग से जुड़ा हुआ है इसलिए इस पर बहस नहीं हो सकती है लेकिन विपक्ष इस बारे में कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।

Parliament Session

आज भी कार्यवाही से पहले कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया। तो वहीं कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 'चुनावी प्रक्रियाओं की अखंडता' पर चिंताओं पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया।'

शिक्षा और परीक्षा के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव

जबकि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शिक्षा और परीक्षा के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया है। ऐसे में आज भी लगता है कि सदन में जमकर हंगामा होगा। गौरतलब है कि मंगलवार को पीएम मोदी मे एनडीए के संसदीय दल को संबोधित करते हुए जमकर विपक्ष को धोया था और कहा था कि 'उन्होंने ऑप्रेशिन सिंदूर के विषय पर सेल्फ गोल किया है। ऐसा विपक्ष कहीं नहीं मिलेगा, जिसने खुद पैर पर कुल्हाड़ी मारी।'

'विपक्ष की भूमिका निभाना नहीं जानते, तो मुझसे ट्यूशन ले लीजिए'

तो वहीं बार-बार विपक्ष के हंगामे पर जेपी नड्डा ने भड़कते हुए कहा था कि 'यदि आप विपक्ष की भूमिका निभाना नहीं जानते, तो मुझसे ट्यूशन ले लीजिए, अभी तो आपको 30-40 साल और विपक्ष में रहना है,मैंने इन लोगों से कई बार कहा है कि मैं 40 साल से ज़्यादा विपक्ष में रहा हूं, मैं उन्हें बताऊँगा कि विपक्ष का आचरण कैसा होना चाहिए। '

'व्यवधान डालने के अलग-अलग तरीके होते हैं' (Parliament Session)

'विपक्ष के नेता ने जो कहा, उसके अनुसार - व्यवधान डालने के अलग-अलग तरीके होते हैं। लोकतंत्र में अगर आप डंडा चलाते हैं और वह मेरी नाक पर लग जाता है, तो आपका लोकतंत्र वहीं ख़त्म हो जाता है जहां से मेरी नाक शुरू होती है। आपको यह समझना होगा... यह व्यवधान नहीं, अराजकता है... साथ ही, कोई भी व्यक्ति जो सभापति के आदेश पर अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने के लिए सदन में है, वह मार्शल है, वह किसी अर्धसैनिक बल का सदस्य नहीं है।'

Parliament Session का आज 13वां दिन

आपको बता दें कि कि संसद के मौजूदा मानसून सत्र में अभी तक पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर ही बहस हुई है, सत्र 21 अगस्त तक चलेगा, 12 अगस्त के बाद सत्र 18 अगस्त को शुरू होगा। बीच में स्वतंत्रता दिवस की वजह से छुट्टी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+