Parliament Session: 'आंख मारते हैं', राहुल गांधी पर क्यों बरसे Kiren Rijiju? याद आया 2018
Parliament Session: लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार, 10 मार्च 2026 को हुई बहस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का 'गले मिलना' और 'आंख मारना' मुख्य मुद्दा बन गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी नेता के आचरण को 'गंभीर नहीं' करार देते हुए अतीत की इन घटनाओं का जिक्र किया।
उन्होंने जमकर राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि 'मैंने ऐसा पहली बार देखा है। वह वहां से दौड़कर PM को गले लगाने आते हैं। क्या आपने ऐसा LoP देखा है, उन्होंने संसद को मजाक बना दिया है, कुछ भी कहते हैं और कुछ भी करते हैं, ना ही उन्हें पद का ख्याल है और ना ही संविधान का।'

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव का जवाब देते हुए विपक्ष पर बेचैन होने और लोगों की इच्छा के खिलाफ जाने का आरोप लगाया, क्योंकि वे कथित तौर पर स्पीकर की पावर अपने लिए चुराना चाहते हैं।
Parliament Session: 'खुद को स्पीकर से ऊपर समझने वाला का कुछ नहीं हो सकता'
नारेबाजी के बीच विपक्षी सांसदों पर निशाना साधते हुए, मंत्री रिजिजू ने राहुल गांधी के पिछले बयान का हवाला देते हुए कहा कि 'अगर कोई खुद को सदन में स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसके पास कोई इलाज नहीं है।' किरेन रिजिजू ने 2018 की उस घटना का हवाला दिया, जब राहुल गांधी ने कहा था कि वे 'नफरत से आपके दिलों को साफ करना चाहते हैं और प्यार प्रज्वलित करना चाहते हैं।'

Parliament Session Updates: प्रियंका गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया करारा जवाब
रिजिजू के भाषण समाप्त होने के बाद, राहुल गांधी की बहन और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'वे (राहुल) जो कुछ भी कहते हैं, उसे पचा नहीं पा रहे हैं, क्योंकि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 सालों में, वह (राहुल) अकेले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने झुकने से इनकार किया है।'
Parliament Session 2018: क्या हुआ था साल 2018 में?
दरअसल साल 2018 में संसद में नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर बहस चल रही थी, उसी दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करने के बाद खुद को 'पप्पू' कहकर संबोधित किया था और बोला था कि 'मैं नफरत को सिर्फ प्यार से जीतूंगा, हां हूं मैं पप्पू, मुझे बुरा नहीं लगता।'
इसके बाद फिर अचानक से वो PM मोदी के पास पहुंचे थे और उन्हें गले लगा लिया था। इसके बाद वो अपनी सीट पर वापस आए थे और अपने बगल में बैठे साथियों को 'आंख मारकर' मुस्कराए थे। इस घटना ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था, जहां कांग्रेस इसे 'नफरत के बदले प्रेम' बताया था वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने इसकी कटु आलोचना की थी।
पीएम मोदी ने दिया था करारा जवाब
राहुल गांधी के इस व्यवहार का मजाक उड़ाते हुए पीएम मोदी ने अपने ही अंदाज में कहा था कि 'वे हैरान हैं कि किसी को यहां मेरी जगह बैठने की कितनी जल्दी है? जब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा प्रारंभ ही हुई थी, मतदान भी नहीं हुआ था, जय या पराजय का फैसला भी नहीं हुआ था। जिन्हे यहां पहुंचने का उत्साह है कि उठो उठो उठो, लेकिन न यहां कोई किसी को उठा सकता है और न ही बिठा सकता है, ये सिर्फ जनता ही कर सकती है।'

'पूरा देश देख रहा है टीवी पर आंखों का खेल'
'उनका एक ही मकसद है, मैं ही प्रधानमंत्री बनूंगा। पूरा देश देख रहा है टीवी पर आंखों का खेल, कैसे आंखे खोली जा रही हैं, कैसे बंद की जा रही है। हम चौकीदार भी हैं, भागीदार भी हैं लेकिन आपकी तरह सौदागर और ठेकेदार नहीं हैं। हम गरीबों, किसानों और नौजवानों के सपनों के भागीदार हैं। पीएम ने कहा कि, कांग्रेस तो डूबी हुई है, उनके साथ जाने वाले भी डूबेंगे।'
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications