Parliament Security Breach: आरोपी ने गुरुग्राम में जिस घर को बनाया था ठिकाना वहां पहुंची पुलिस, मिला अहम सुराग

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध की घटना से लोग हैरत में पड़ गए। 6 लोगों ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाई। सुरक्षा में सेंध मारने से कुछ दिन पहले ही इन लोगों ने मिलकर योजना बनाई और रेकी की थी। पुलिस ने 6 में से 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस की टीम गुरुग्राम के उस घर में पहुंची है, जहां संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के आरोपी कथित तौर पर घटना से पहले कुछ समय के लिए रुके थे। पुलिस ने आरडब्ल्यू के अध्यक्ष विजय परमार से पूछताछ की है। विजय परमार ने बताया कि शाम करीब 05:30 बजे पुलिस की टीम और क्राइम ब्रांच की टीम मेरे पास आई। यह घर आरोपी विक्की शर्मा का है। उसके पास कोई स्थायी नौकरी नहीं थी। वह ड्राइवर के रूप में काम करता था और कभी-कभी चौकीदारी भी करता था। पुलिस विक्की और उसकी पत्नी को अपने साथ ले गई है।

Parliament Security Breach: आरोपी के ठिकाने पर पहुंची पुलिस

लोकसभा की गैलरी से नीचे छलांग लगाने और गैस छोड़ने वाली वस्तुएं फेंकने वाले सागर की मां ने कहा कि वह ई-रिक्शा चलाता था। हम परिवार में चार लोग हैं। मेरे पति बढ़ई का काम करते हैं। वह दो दिन पहले गए थे। उन्होंने मुझे बताया था कि वह अपने दोस्तों के साथ जा रहे हैं, क्योंकि वहां कुछ काम है। आरोपी सागर लखनऊ का रहने वाला है।

चार संदिग्धों की गिरफ्तारी पर गुरुग्राम एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने विक्की और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। वे इसकी जांच कर रहे हैं। हम दिल्ली पुलिस के साथ संपर्क में हैं। यदि वे कोई जानकारी मांगते हैं तो हम उनके साथ डिटेल साझा करेंगे।

बता दें कि इन आरोपियों ने अपने प्लान को एग्जीक्यूट करने से पहले गुरुग्राम के एक घर में सभी टिके थे। छह लोगों में से पांच लोग जो दिल्ली के बाहर के थे, घटना से पहले गुरुग्राम में एक स्थान पर रुके थे। बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सांसद के बीच कूद गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+