Parliament Security Breach: 'बेटे को फांसी पर लटका दिया जाए', संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले के पिता बोले
Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में भारी सेंधमारी की गई। दो युवक दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूद गए। सेंधमारी करने वालों में से एक मनोरंजन के पिता ने स्वीकार किया है कि उसके बेटे ने गलत किया है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने गलत किया है उसे फांसी पर लटका देने चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर मेरे बेटे ने समाज के लिए कोई गलत काम किया है उसे फांसी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उसने जो किया है वो गलत है। एक बच्चे को ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर मेरे बेटे ने कुछ अच्छा किया है, तो बेशक मैं उसका समर्थन करता हूं। लेकिन अगर उसने कुछ गलत किया है, तो मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे फांसी दी जाए।

बता दें कि बुधवार दोपहर को संसद में शून्यकाल के दौरान एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन हुआ। जब पीले धुंए छोड़ने वाले कनस्तरों को ले जाने वाले दो युवक विजिटर्स गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए। सांसदों ने पकड़कर युवक को काबू कर लिया। वहीं दूसरी घटना में दो प्रदर्शनकारियों नीलम (42) और अमोल (25) ने समान गैस कनस्तरों के साथ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में चारों को हिरासत में ले लिया गया।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सभी चारों संदिग्ध और एक अज्ञात पांचवां व्यक्ति राष्ट्रीय राजधानी के बाहर से आए थे। गुरुग्राम में एक व्यक्ति के घर पर रुके थे। उन्होंने कहा कि दो को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इस बीच, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि परिवहन भवन के सामने संसद के बाहर से हिरासत में लिए गए नीलम और अमोल की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके पास मोबाइल फोन या कोई अन्य पहचान पत्र नहीं था। उन्होंने बताया कि दोनों ने किसी भी संगठन से कोई संबंध होने से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications