अविश्वास प्रस्ताव पर सच हुई पीएम मोदी की भविष्यवाणी, इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा 2018 का VIDEO

संसद में मणिपुर की घटना को लेकर हंगामा जारी है, इस बीच बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। बीजेपी का दावा है कि इस अविश्वास प्रस्ताव की भविष्यवाणी पीएम मोदी ने 2018 में कर दी थी। उसकी ओर से इसका एक वीडियो भी जारी किया गया। (वीडियो-नीचे)

दरअसल 2018 में विपक्ष की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया था। इस पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि मैं आपको शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि आप इतनी तैयारी करें कि आपको 2023 में फिर से अविश्वास लाने का मौका मिले।

 PM Modi prediction

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीएम मोदी के भाषण के इस हिस्से को ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी ने कांग्रेस के इस अविश्वास प्रस्ताव की भविष्यवाणी 5 साल पहले कर दी थी।

Recommended Video

    अविश्वास प्रस्ताव पर सच हुई पीएम मोदी की भविष्यवाणी, इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा ये VIDEO

    विपक्ष को बताया था अहंकारी
    उस वक्त पीएम मोदी विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस पर जमकर बरसे थे। उन्होंने कहा था कि ये आपके अहंकार का ही नतीजा है कि आप 400 से 40 पर आ गए और हमारे सेवाभाव का परिणाम है कि बीजेपी दो से यहां आकर बैठ गई। आज आपको मिलावटी दुनिया में जीना पड़ रहा है।

    ये है विपक्ष का प्लान
    विपक्षी दल संसद के दोनों सदनों में मणिपुर के मुद्दे को लेकर हंगामा कर रहे। सरकार की ओर से इस पर चर्चा की बात कही गई, लेकिन विपक्ष पीएम मोदी के बयान की मांग पर अड़ा है। इसी को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।

    दरअसल मोदी सरकार पूर्ण बहुमत में है, ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव गिर जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव आने पर अब पीएम मोदी को सदन के अंदर जवाब देना होगा। इसी वजह से विपक्षी दलों ने इसको लाने की प्लानिंग की थी।

    'हर परिस्थिति के लिए केंद्र तैयार'
    मामले में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि उन्हें(विपक्ष) अविश्वास प्रस्ताव लाने दीजिए। हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं। हम तो चाहते हैं कि मणिपुर पर चर्चा हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+