Lok Sabha MPs suspended: डिंपल यादव, शशि थरूर, सुप्रिया सुले सहित 49 और सांसद निलंबित

Opposition MPs suspended: 13 दिसंबर को लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा जारी है, जिसके चलते लोकसभा-राज्यसभा से कुल 92 सांसदों का निलंबन हो चुका है। वहीं, मंगलवार को ये संख्या बढ़कर 141 हो गई।

सुरक्षा चूक के मुद्दे और सांसदों के निलंबन को लेकर लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष के सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पोस्टर लहराए, जिसके बाद 49 सांसदों को संसद के पूरे शीतकालीन सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

Lok Sabha MPs suspended

कौन-कौन से सांसद हुए संस्पेंड?
जिन सांसदों को लोकसभा से आज सस्पेंड किया गया, उनमें सपा सांसद डिंपल यादव, एसटी हसन, टीएमसी सांसद माला रॉय, सुदीप बंदोपाध्याय, एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले, मोहम्मद फैजल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला, आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम और दानिश अली (बीएसपी से निष्कासित) का नाम शामिल है। इसके साथ ही संसद के दोनों सदनों से निलंबित सांसदों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है।

किस वजह से किए गए सांसद निलंबित?
सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव रखते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोषी ने कहा, 'यह तय किया गया था कि सदन के अंदर कोई भी सांसद पोस्टर लेकर नहीं आएगा। लेकिन, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार से ये लोग बौखलाए हुए हैं और ऐसे कदम उठा रहे हैं। यही कारण है कि हम इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव रख रहे है।'

'ये पूरी तरह से सरकार की असफलता है'
वहीं, अपने निलंबन पर लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'आज 40 से ज्यादा सांसद निलंबित किए गए हैं, कल भी लोकसभा और राज्यसभा से मिलाकर 80 से ज्यादा सांसदों को निलंबित किया गया था। एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अपनी बात संसद के अंदर नहीं रख पा रहे हैं। ये पूरी तरह से सरकार की असफलता है। हम केवल इतना चाहते थे कि गृह मंत्री आएं और संसद में सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी बात रखें और हमारी भी बात सुनें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+