Parliament New Building: संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन से पहले पूजा में शामिल पीएम मोदी- स्पीकर ओम बिरला
Parliament New Building: संसद की नई बिल्डिंग का आज उद्घाटन हो रहा है. इससे पहले पूजा अर्चना शुरू हो गई है, जिसमे खुद पीएम मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला हिस्सा ले रहे हैं।

Parliament New Building: संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन का कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला उद्घाटन से पहले होने वाली पूजा अर्चना में शामिल हो गए हैं। यह पूजा तकरीबन एक घंटे तक चलेगी।
जिसके बाद पीएम मोदी को सेंगोल भेंट किया जाएगा, जिसे पीएम मोदी संसद की नई बिल्डिंग में स्थापित करेंगे। संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूजा अर्चना की। यह पूजा तकरीबन एक घंटे चलेगी।
पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी सेंगोल को लेकर संसद की नई बिल्डिंग के भीतर पहुंचे, यहां स्पीकर की कुर्सी के बगल में इसे स्थापित किया गया। इस ऐतिहासिक सेंगोल को अधीनम ने पीएम मोदी को सौंपा।
बता दें कि संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन का कार्यक्रम पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह पूजा तकरीबन एक घंटे तक चली। लोकसभा स्पीकर और पीएम मोदी ने साथ में इस पूजा में हिस्सा लिया।
गौर करने वाली बात है कि आज के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण भारत के अधीनम मठ से कई साधू-संत आए थे। इन लोगों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा को संपन्न कराया। साथ ही सर्वधर्म पूजा का भी आयोजन किया गया।
तमिलनाडु के अधीनम परंपरा के सभी संतों को पूजा अर्चना के लिए बुलाया गया था। तकरीबन 41 संतों ने इस पूजा को संपन्न कराया। संतों के द्वारा ही संगोल को पीएम मोदी को सौंपा गया। इस सेंगोल को पीएम मोदी ने लोकसभा स्पीकर के बगल में स्थापित किया गया।
गौर करने वाली बात है कि संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन का 20 से अधिक विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की गैरमौजूदगी पर सवाल खड़ा किया है। विपक्ष का आरोप है कि संवैधानिक पद का अपमान है।












Click it and Unblock the Notifications