मानसून सत्र: महिला सांसद ने सिलेंडर उठाकर किया प्रदर्शन, जानिए आज संसद में क्या-क्या हुआ ?
नई दिल्ली, 20 जुलाई: संसद का मानसून सत्र जारी है। सोमवार से शुरू हुए सत्र तीसरे दिन बुधवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गया। गुरुवार तक के लिए दोनों सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। लेकिन इससे पहले कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने सदन के अंदर महंगाई और जीएससी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी ने मानसून सत्र के तीसरे दिन महंगाई के मुद्दे पर संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संयुक्त विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
Recommended Video

सदन में भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। ऐसे में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा," मैं उन सदस्यों से कहना चाहता हूं जो नारेबाजी कर रहे हैं कि वे चर्चा में हिस्सा लें। जनता चाहती है कि संसद चले।"
महंगाई और GST पर कांग्रेस का हल्ला बोल
वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी और TRS सांसदों ने मानसून सत्र के तीसरे दिन महंगाई और रोजमर्रा की चीजों पर लगने वाले GST के मुद्दे पर संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जन प्रतिनिधि होने के नाते हमारा फर्ज बनता है कि हम ऐसे मुद्दों को उठाएं। भाजपा सरकार ने 140 करोड़ जनता पर हमला किया है। इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं, सभी राज्यो में प्रदर्शन करेंगे। जब तक GST वापस नहीं होगी हम लड़ते रहेंगे।
महिला सांसद ने उठाया सिलेंडर
प्रदर्शन के बीच एक अलग तस्वीर भी सामने आई। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने संसद भवन में बढ़ती महंगाई के विरोध खाली गैस सिलेंडर को उठाकर अपना विरोध जताया।
केंद्रीय मंंत्री ने साधा निशाना
इधर, कांग्रेस के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, भ्रम की स्थिति पैदा करने का लगातार प्रयास कर रहा। GST परिषद की बैठक में किसी राज्य ने कोई विरोध नहीं किया। तो वो आज दिखावा कर देश को गुमराह करने का कार्य क्यों कर रहे हैं। अगर विरोध करना था तो GST की बैठक में करते। GST से पहले के दाम और GST आने के बाद के दाम को देखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications