Rahul Gandhi News: पत्रकारों को देखकर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- आप लोग भी खुश नजर आ रहे हैं...
Rahul Gandhi News: मोदी सरनेम वाले मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दो साल की सजा पर रोक लगने के बाद लोकसभा सदस्यता में बहाली हुई। जिसके बाद कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है।
Rahul Gandhi News: मोदी सरनेम वाले मामले में विपक्षी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब एक और राहत मिली है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर राहुल गांधी के चेहरे पर भी खुशी साफ दिखाई दे रही है।
मीडिया से मुखातिब हुए राहुल गांधी ने संसद सदस्य के रूप में अपनी बहाली पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आप लोग(मीडिया) भी खुश नजर आ रहे हैं। यह क्या हो रहा है? वहीं, इससे पहले एआईसीसी मुख्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और खुशी से झूमते नजर आए। सभी ने राहुल गांधी के पक्ष में नारेबाजी की। कहा कि यह सच्चाई और न्याय की जीत है। लोकसभा सचिवालय से जारी अधिसूचना...

राहुल गांधी की संसद सदस्य के रूप में बहाली को लेकर लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसका ऐलान किया। कहा कि राहुल गांधी की अयोग्यता रद्द कर दी गई है। उनकी दोबारा संसद सदस्य के रूप में बहाली की गई है।
शशि थरूर बोले- यह लोकतंत्र और न्याय की जीत
वहीं, एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि मैं राहुल गांधी की बहाली की आधिकारिक घोषणा का स्वागत करता हूं। यह लोकतंत्र और न्याय की जीत है।
आगे थरूर ने कहा कि कल से हम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सभी विफलताओं का विश्लेषण करेंगे और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसमें मजबूत भागीदारी होगी। मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी बोलेंगे और हम मणिपुर से शुरू होकर सरकार की विफलता के सवाल पर जोरदार बहस करेंगे, जो एक मुख्य मुद्दा है जिस पर हम सभी चर्चा करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications