Parliament Mansoon Session Live: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 24 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित
Parliament Mansoon Session Live: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई 2023 से हो चुकी है। शुक्रवार 21 जुलाई को मानसून सत्र का दूसरा दिन है। 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करने का मामला उठा और हंगामा हुआ। राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही सोमवार 24 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है। भाजपा का कहना है कि हम मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है।
मानसून सत्र से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।

LIVE Feed
आप मणिपुर की कानून-व्यवस्था के बारे में बात क्यों नहीं करते...? :संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, ''यह एक गंभीर मुद्दा है कि मणिपुर हिंसा पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा हो रही है, लेकिन हमारी संसद में नहीं... आप मणिपुर की कानून-व्यवस्था के बारे में बात क्यों नहीं करते?...निर्भया मामले में, जब भाजपा विपक्ष में थी, तब उसने तत्कालीन सरकार को हिला दिया था, लेकिन अब दो महिलाओं को नग्न घुमाया गया है और वे घड़ियाली आंसू बहा रही हैं।''
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए: राघव चड्ढा
मणिपुर मुद्दे पर संसद में हुए हंगामे पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "मणिपुर में हिंसा ने हमारी सामूहिक चेतना को झकझोर दिया है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह अपनी नींद से जागें और मणिपुर मुद्दे पर चर्चा करें... पूरा देश जानना चाहता है कि मणिपुर में क्या हो रहा है, सरकार ने क्या किया है?... हम चाहते हैं कि मणिपुर में बदनाम सरकार को बर्खास्त किया जाए और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।''
राजनाथ सिंह बोले- विपक्ष मणिपुर पर उतना गंभीर नहीं है
मणिपुर की स्थिति पर लोकसभा में हंगामे के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''मणिपुर की घटना निश्चित रूप से बहुत गंभीर है और स्थिति को समझते हुए पीएम ने खुद कहा है कि मणिपुर में जो हुआ उसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। पीएम ने कहा है कि घटना पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम मणिपुर पर संसद में चर्चा चाहते हैं। मैंने यह सर्वदलीय बैठक में कहा था और मैं इसे संसद में दोहराता हूं कि हम मणिपुर पर सदन में चर्चा चाहते हैं। लेकिन मैं देख रहा हूं कि कुछ राजनीतिक दल हैं जो अनावश्यक रूप से यहां ऐसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं ताकि मणिपुर पर चर्चा ही न हो सके। मैं स्पष्ट रूप से आरोप लगा रहा हूं कि यह विपक्ष मणिपुर पर उतना गंभीर नहीं है जितना उन्हें होना चाहिए। "
अनुराग ठाकुर बोले- विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है?
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है? देश की जनता जब एक उम्मीद के साथ संसद सत्र की ओर देखती है और यह विपक्षी दल मुद्दों को नहीं उठाने देते, चर्चा में भाग नहीं लेते तो अपने आप में ही इनकी भूमिका पर प्रश्न चिह्न खड़ा होता है...हम संवेदनशील हैं और चर्चा में भाग लेना चाहते हैं लेकिन विपक्ष जिम्मेदारी से भाग रहा है और चर्चा से भी भाग रहा है।''
विपक्ष को बहाना चाहिए कि सदन की कार्यवाही न चले: सुशील कुमार मोदी
भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, ''जब अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया और सरकार भी चर्चा के लिए तैयार है तब क्यों भाग रहे हैं? विपक्ष का प्रस्ताव था और भाजपा का भी प्रस्ताव था कि इसपर चर्चा हो। आज प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भी अपना दुख व्यक्त कर दिया है, इन्हें बहाना चाहिए कि सदन की कार्यवाही न चले। हम तो बंगाल पर भी चर्चा चाहेंगे। मणिपुर पर भी चर्चा होनी चाहिए।''
सदन के अंदर रखना चाहिए था मणिपुर का मुद्दा: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''सदन शुरू होने के बाद सदन के नेता सदन के बाहर खड़े होकर बयान दें वे भी मणिपुर जैसे मुद्दे पर तो मुझे ये बहुत अजीब लग रहा है। जिस बात को सदन के अंदर रखना चाहिए वे सदन के बाहर रख रहे हैं। मणिपुर जल रहा है, इधर उधर की बात नहीं करनी चाहिए। एक कहावत है कि इधर-उधर की ना बात कर, बता काफिला क्यों लुटा, क्या मणिपुर जैसे हाताल देश के किसी अन्य राज्य में हैं।''
विपक्ष सदन की कार्रवाई को चलने नहीं देना चाहती: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ''आज सदन की कार्रवाई और व्यापार सलाहकार समिति की बैठक में विपक्ष का रवैया देखकर ये स्पष्ट हो जाता है कि वो मन बनाकर आए थे कि सदन की कार्रवाई नहीं चलने देंगे। शायद उनको परेशानी है कि प.बंगाल में जिस प्रकार से हिंसा की घटनाएं हुई हैं और छत्तीसगढ़ व राजस्थान में नारी शक्ति का बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियां हैं ऐसे में सरकार ने जब स्पष्ट कर दिया कि हम मणिपुर की घटनाओं पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं उसके बावजूद कांग्रेस और बाकि विपक्षी दल सदन की कार्रवाई को रोका.. ये स्पष्ट करता है कि विपक्ष सदन की कार्रवाई को चलने नहीं देना चाहती है।''
ओवैसी ने की सीएम को हटाने की मांग
मणिपुर मसले पर असदुद्दीन औवैसी ने कहा कि पीएम मोदी को मजबूर होकर मणिपुर हिंसा पर बोलना पड़ा क्योंकि वीडियो वायरल हो गया था। वहां नरसंहार चल रहा है, मुख्यमंत्री को हटाने के बाद ही वहां न्याय हो सकता है, पीएम को सीबीआई जांच का आदेश देना चाहिए।
मणिपुर के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा-पीएम
पीएम ने कहा मेरा हृदय पीड़ा से भरा हुआ है, क्रोध से भरा हुआ है, मणिपुर की जो घटना सामने आई है, किसी भी सभ्य समाज के लिए यह शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले, कितने हैं, कौन हैं, वो अपनी जगह पर है, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है, 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि किसी भी गुनाहगार को बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर में बेटियों के साथ जो हुआ है उसे कभी भी माफ नहीं किया जा सकता है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications