Parliament Budget Session Day 9 Highlights: राहुल गांधी के बोलते ही हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
Parliament Budget Session Day 9 Highlights: संसद के बजट सत्र में सोमवार को भी जोरदार हंगामा होता रहा। इस वजह से लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। पिछले सप्ताह की तरह इस हफ्ते की शुरुआत भी गतिरोध के साथ हुई। स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकसभा के 19 घंटे हंगामे की भेंट चढ़ गया। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होना है, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा।
दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए थे। हालांकि, उनके खड़े होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। राहुल गांधी ने कहा कि स्पीकर ने उन्हें बोलने की अनुमति दी थी, जबकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसका खंडन किया।

Parliament Budget Session Day 9 Highlights: राहुल गांधी के बोलने पर हंगामा
- राहुल गांधी ने दावा किया कि एक घंटे पहले विपक्षी नेताओं ने स्पीकर से मुलाकात की थी और उन्हें बजट चर्चा से पहले बोलने की सहमति मिली थी। इस पर पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने स्पष्ट किया कि केवल बजट से जुड़े विषय पर ही बोलने की अनुमति है, अन्य किसी मुद्दे पर नोटिस नहीं मिला है।
- इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही फिर दोपहर 2 बजे तक स्थगित रोकनी पड़ी।
- विपक्षी दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ सत्र के अगले चरण में अविश्वास प्रस्ताव लाने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं।
Budget Session Highlights: खड़गे के कार्यालय में विपक्ष की अहम बैठक
सत्र शुरू होने से पहले सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में बजट सत्र के बचे हुए दिनों के लिए साझी रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई। संसद में लगातार जारी गतिरोध के बीच विपक्ष सरकार को घेरने के लिए नए मुद्दों और कार्ययोजना पर मंथन कर रहा है। बजट सत्र के पहले चरण के बचे हुए दिनों में भी हंगामे के आसार हैं।
राज्यसभा में चर्चा, विपक्षी सांसदों का हंगामा
राज्यसभा में बजट सत्र पर चर्चा हुई जिसमें आप के सांसद राघव चड्ढा ने हिस्सा लिया। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और नौकरियों के संकट पर बात की। जेडीयू के संजय झा ने भी बजट पर अपने विचार रखे। विपक्षी सांसदों ने भी सदन में हंगामा किया जिसकी वजह से बार-बार सदन की कार्यवाही में भी व्यवधान होता रहा।












Click it and Unblock the Notifications