Parliament Budget Session : नॉन-फूड बैंक क्रेडिट 13% बढ़ा है- निर्मता सीतारमण
Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र का आज 12वां दिन है, आज भी सदन में काफी हंगामा देखने को मिला, इसी बीच बड़ी खबर ये है कि कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस सरकार नहीं जारी करेगी। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Parliament Budget Session LIVE: राहुल गांधी ने केवल झूठ फैलाया-पीयूष गोयल
लोकसभा में एलओपी राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "...उन्होंने पार्लियामेंट में एक और झूठ फैलाया कि बांग्लादेश को ट्रेड से इंडिया से ज़्यादा फ़ायदा हुआ है। जैसे बांग्लादेश के पास यह सुविधा है कि अगर अमेरिका से रॉ मटेरियल खरीदा जाता है, तो अगर आप उसे प्रोसेस करके कपड़ा बनाकर एक्सपोर्ट करते हैं, तो वह ज़ीरो रेसिप्रोकल टैरिफ पर मिलेगा। इंडिया के पास भी यही सुविधा है और इंडिया को भी मिलेगा। अभी हमारा फ्रेमवर्क एग्रीमेंट बन रहा है। जब इंटरिम एग्रीमेंट फ़ाइनल हो जाएगा, तो आपको यह फ़ाइन प्रिंट में देखने को मिलेगा..."
राहुल गांधी के ऊपर से विशेषाधिकार हनन का खतरा टला
Rahul Gandhi के ऊपर से विशेषाधिकार हनन का खतरा टला, फिर भी कैसे जा सकती है सदस्यता? क्या है सब्सटेंटिव मोशन
Parliament Budget Session LIVE: प्रिविलेज मोशन पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया
अपने खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाए जाने के बारे में पूछे जाने पर, लोकसभा के LoP, राहुल गांधी ने कहा, "क्या यही कोड वर्ड आप (मीडिया) लोगों को आज दिया गया है? कल यह 'ऑथेंटिकेट' था, और आज यह 'प्रिविलेज मोशन' है।"
Parliament Budget Session LIVE: राहुल गांधी ने की डेमोक्रेसी की हत्या -रवि किशन
BJP MP रवि किशन ने कहा, "वह (LoP राहुल गांधी) बिना सबूत के कुछ भी कह रहे हैं... डेमोक्रेसी की इससे बड़ी हत्या नहीं हो सकती... अगर मैं कोई बात सदन में लाता हूं, तो मुझे सपोर्टिंग सबूत चाहिए... यह फ्रस्ट्रेशन के अलावा कुछ नहीं है..."
Parliament Budget Session LIVE:राहुल गांधी एक नासमझ पार्ट-टाइम नेता-प्रहलाद जोशी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, "वह एक नासमझ पार्ट-टाइम नेता हैं। उन्होंने कल जो कहा, उसके लिए उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया है... इस पर संसदीय कार्य मंत्रालय (बीजेपी द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर) फैसला करेगा।"
Parliament Budget Session LIVE: कांग्रेस MPs के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए- शांभवी चौधरी
LJP(RV) लोकसभा MP शांभवी चौधरी ने कहा, "कांग्रेस MPs के हाल के बर्ताव को देखकर लगता है कि वे बदतमीज़ हो गए हैं और नियमों को मानना नहीं चाहते। जिस तरह से उन्होंने PM की कुर्सी के पास बुरा बर्ताव किया, और गाली-गलौज वाली भाषा का भी इस्तेमाल किया। हमारे युवाओं के लिए बहुत बुरा उदाहरण बन रहा है। कांग्रेस MPs के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications