Parliament Budget Session: रेलवे, मणिपुर पर तीखी बहस, डुप्लिकेट Voter ID पर वॉकआउट, संसद में क्या हुआ?

Parliament Budget Session 2025: होली के चार दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सभी सांसदों को होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्यसभा में जब स्वास्थ्य लाभ के बाद सभापति जगदीप धनकड़ पहुंचे तो नेता सदन जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने धनखड़ को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ होने पर खुशी जताई।

सोमवार को दोनों सदनों में कई बार विभिन्न मुद्दों पर हंगामा देखने को मिला। सबसे ज्यादा गतिरोध राज्यसभा में देखने को मिला। जब विरोधी दलों के सदस्यों ने सरकार को घेरने की कोशिश की।

parliament budget session

Parliament Budget Session: राज्यसभा से विपक्षी सदस्यों का वॉकआउट

सोमवार को कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समेत अन्य विपक्षी दलों ने तो राज्यसभा से वॉकआउट तक कर दिया। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड और परिसीमन से जुड़ी खामियों पर चर्चा की मांग की थी।

विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस देकर इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। लेकिन, उपसभापति हरिवंश ने इसे अस्वीकार कर दिया, जिससे नाराज होकर विपक्षी सदस्य सदन से बाहर निकल गए।

Budget Session 2025: रेलवे ने कोविड-19 के दौरान हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई कर ली- सरकार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में अपने जवाब में कहा कि 2005-06 से रेल दुर्घटनाओं में 90% की कमी आई है। उन्होंने बताया कि सरकार सुरक्षा में सुधार के लिए डिजाइन में खामियों को दूर करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे कोयला और डीजल की जगह इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन को बढ़ावा दे रहा है, जिससे डीजल पर 2018-19 से अब तक 29,000 करोड़ रुपए की बचत हुई है। साथ ही, भारतीय रेलवे की ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में बड़ी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

रेल मंत्री ने यह भी कहा कि रेलवे ने कोविड-19 के दौरान हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई कर ली है। उन्होंने कहा कि भारत में यात्री किराया पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की तुलना में सबसे कम है।

Parliament Budget Session: रेलवे बजट पर विपक्ष का हमला

वहीं, लोकसभा में रेलवे बजट को लेकर तीखी बहस हुई। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने रेलवे बजट को 'फेल' बताया और कहा कि यह कोई रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बजट नहीं है। समाजवादी पार्टी (SP) के लालजी वर्मा ने रेल मंत्रालय पर आरोप लगाया कि यात्री सुविधाओं में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने स्टेशनों की स्थिति और ट्रेनों के टाइम-टेबल में सुधार की मांग की।

टीएमसी (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2010-11 में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 12 आरपीएफ (RPF) कंपनियां थीं, लेकिन अब उनकी संख्या घटकर केवल 700 कर्मियों तक रह गई है।

Parliament Budget Session: तमिलनाडु में रेलवे अधिकारियों की भाषा को लेकर विवाद

वहीं डीएमके सांसद मुरासोली एस ने रेलवे बजट में तमिलनाडु की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि रेलवे अधिकारियों की नियुक्ति में यह सुनिश्चित किया जाए कि वे स्थानीय भाषा बोलने में सक्षम हों। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री अपनी समस्याएं अधिकारियों को नहीं बता पाते, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Parliament Budget Session 2025: मणिपुर बजट पर गरमाई संसद

रेल मंत्री के जवाब के बाद मणिपुर बजट पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने मणिपुर की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि 60,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं और कई लोग मारे गए हैं। उन्होंने सरकार से राहत और पुनर्वास के लिए अलग से फंड आवंटित करने की मांग की।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब ब्रिटिश और यूरोपीय संसद इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं, तो भारतीय संसद में इसे उठाने पर क्यों रोक लगाई जा रही है। उन्होंने पूछा कि जब विपक्ष के नेता मणिपुर जा सकते हैं तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं जा सकते।

Parliament Budget Session: बजट सत्र 2025 के दूसरे भाग में अबतक

होली की छुट्टियों से पहले संसद में मणिपुर बजट, नई शिक्षा नीति (NEP 2020) और वोटर आईडी कार्ड में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर जोरदार बहस हुई थी। विपक्ष ने कई मौकों पर सरकार को घेरने की कोशिश की और कई बार संसद में हंगामा हुआ। साथ ही, हिंदी भाषा थोपने के आरोप को लेकर डीएमके और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच तीखी बहस भी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+