पेरिस जा रहा विमान बीच रास्ते वापस लौटा, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से पेरिस जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से उसे वापस बुला लिया गया। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे। उनके लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट AI143 ने उड़ान भरी। इसके तुरंत बाद रनवे पर उसके टायर का मलबा देखने को मिला। जिस पर तुरंत दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को जानकारी दी गई।

air india

एटीसी के अधिकारियों ने विमान को वापस बुलाने का फैसला लिया। साथ ही एयरपोर्ट पर तुरंत हाईअलर्ट घोषित करते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। विमान में कुल 220 यात्री सवार थे, जो सुरक्षित हैं।

मामले में एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि 28 जुलाई 2023 को दिल्ली-पेरिस संचालित होने वाली फ्लाइट AI143 उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौट आई। दिल्ली एटीसी ने उड़ान चालक दल को रनवे पर संदिग्ध टायर के मलबे के बारे में जानकारी दी। इस पर विमान ने 14:18 बजे सुरक्षित लैंडिंग की।

फिलहाल कंपनी के इंजीनियर AI143 की दिल्ली में आवश्यक सुरक्षा जांच कर रहे। साथ ही यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही, ताकि वो बिनी किसी देरी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। साथ ही कहा कि सभी यात्रियों की सुरक्षा एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दो दिन पहले भी ऐसी घटना
अभी दो दिन पहले केरल में भी ऐसी घटना हुई थी। जहां कोझिकोड से मस्कट जा रहे ओमान एयर के विमान में खराबी आ गई। जिस वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। वहीं विमान में ईंधन ज्यादा था, ऐसे में पायलट ने करीब दो घंटे तक कालीकट एयरपोर्ट का चक्कर लगाया, ताकि विमान का वजन कम हो सके। इसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+