सायना की बायोपिक की तैयारी कर रही परिणीति, बैडमिंटन ट्रेनिंग के दौरान टीम ने ही लिए मजे

नई दिल्ली। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं। वो जल्दी ही सायना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग शुरू करने वाली हैं, ऐसे में लगातार उनकी बैडमिंटन की प्रैक्टिस चल रही है। बैडिमिंटन की प्रैक्टिस के दौरान की उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। दरअसल, उनकी टीम ने ही उनको मजाकिया अंदाज में ट्रोल कर दिया।

परिणीति ने शेयर की तस्वीर

परिणीति ने अपनी ये तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो जमीन पर लेटे हुए दिख रही हैं। तस्वीर से साफ है कि लंबे अभ्यास के बाद वो कुछ आराम के पल तलाश रही हैं। तस्वीर के साथ परिणीति ने लिखा है, मैंने पूछा कि क्या आज ट्रेनिंग के दौरान की मेरी कोई तस्वीर है? और देखिए क्या फोटो भेजा है।

खूब मेहनत कर रही हैं परिणीति

परिणीति चोपड़ा भी इन दिनों बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। वो फिल्म में सायना के रोल में हैं और इसके लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं। परिणीति लगातार अपने प्रेक्टिस सेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। परिणीति रोजाना सुबह 5 बजे उठकर एक्सरसाइज करती हैं और इसके बाद 6 से 8 बजे तक बैडमिंटन की प्रैक्टिस करती हैं।

 इसी साल शुरू होगी शूटिंग, मानव कौल भी आएंगे नजर

इसी साल शुरू होगी शूटिंग, मानव कौल भी आएंगे नजर

सायना की बायोपिक के लिए पहले श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया था लेकिन डेट्स की प्रॉब्लम के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के कोच के रोल में मानव कौल होंगे। परिणीति और मनाव पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+