परेश रावल का ट्वीट, राहुल गांधी मेरा मूड ठीक कर देते हैं
परेश रावल का ट्वीट राहुल गांधी मेरा मूड ठीक कर देते हैं
नई दिल्ली। हालिया दिनों में अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा सांसद और अभिनेता परेश रावल ने राहुल गांधी का मजाक उडाते हुए ट्वीट किया है। परेश पहले भी गांधी का मजाक उड़ाते रहे हैं। इस बार उन्होंने ट्विट किया कि जब भी वह खुश नहीं होते तो राहुल गांधी मेरा मूड ठीक कर देते हैं।

परेश रावल के इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने उनका साथ देते हुए राहुल गांधी का मजाक उडाया तो कुछ ने इसके लिए उल्टा परेश की ही खिंचाई कर दी। प्रदीप सिन्हा नाम के यूजर ने पूछा कि परेश आप हमेशा राहुल गांधी के बारे में ही सोचते रहते हो क्या? कुछ यूजर उन्हें ने राहुल पर समय ना बर्बाद करने की सलाह दी तो एक यूजर ने पूछा कि जब राहुल मजाक हैं तो हर वक्त उनकी ही बात क्यों करते हो।
हाल ही में पहले परेश उस वक्त विवादों में आए थे, जब एक फेक न्यूज को अपने ट्विटर से शेयर करते हुए उन्होंने लेखिका अरुंधति रॉय को जीप से बांधकर कश्मीर में घुमाए जाने की बात कही थी। इस पर परेश को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications