योग दिवस पर सेना को लेकर किए ट्वीट पर परेश रावल ने राहुल गांधी को लताड़ा, बोले- न्यू इंडिया में आप से ज्यादा स्मार्ट हैं कुत्ते

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने International Yoga Day का उड़ाया मजाक, BJP Leaders का मिला करारा जवाब|वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। शुक्रवार को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को योग करते सेना के डॉग स्क्वायड की फोटो ट्वीट कर विवादों में घिर गए। इन फोटो के ऊपर राहुल ने लिखा, 'न्यू इंडिया।' इसके बाद लगातार बीजेपी नेता पलटवार कर रहे हैं। बीजेपी नेता और पूर्व सांसद परेश रावल ने राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है। परेश रावल ने राहुल गांधी के ट्वीट पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा,'नए भारत में कुत्ते भी राहुल गांधी से ज्यादा समझदार हैं।'

    अमित शाह ने भी साधा निशाना

    अमित शाह ने भी साधा निशाना

    राहुल गांधी के इस ट्वीट पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का मतलब ही नकारात्मकता है, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को सेना का अपमान करने की आदत सी हो गई है। वो सिर्फ इतना कहना चाहेंगे कि भगवान उन्हें सदबुद्धि दें। बता दें कि योग दिवस के मौके पर सभी सुरक्षाबलों वे जोश खरोश के साथ हिस्सा लिया।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बुरा महसूस होता है जिन्हें ऐसे आदमी को नेता के रूप में झेलना पड़ता है

    राहुल गांधी के विवादित ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने पलटवार करते हुए कहा राहुल गांधी ने अब तक अपने कर्मों से कोई सबक नहीं लिया है। उन्होंने हमारी सेना, हमारे बहादुर जवानों, अतुल्य डॉग यूनिट, योग की परंपरा और हमारे देश का अपमान अपने इस ट्वीट के जरिये किया है। मुझे कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं के लिए काफी बुरा महसूस होता है जिन्हें ऐसे आदमी को अपने नेता के रूप में झेलना पड़ता है। वहीं बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी की ट्वीट पर कहा है कि यह ट्वीट कांग्रेस की निराशा और हताशा का प्रतीक है। जब सारी दुनिया योग दिवस मना रही है उस वक्त राहुल गांधी देश का और सेना का अपमान करने वाला ट्वीट करते हैं। बस यही कह सकता हूं कि जिस आदमी को जो स्तर होता है वह उसी स्तर का ट्वीट करता है।

    क्‍या था ट्वीट

    कांग्रेस अध्यक्ष ने योग कर रही आर्मी डॉग यूनिट की तस्वीर पर 'न्यू इंडिया' कैप्शन लिखकर योग दिवस का मजाक उड़ाया है। दोनों ही फोटो में कुत्ते और सेना के जवान एक साथ योग कर रहे हैं। फोटो में दिख रहे कुत्ते सेना के ही हैं और 2 आर्मी डॉग यूनिट के हैं। राहुल ने इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए कैप्शन में ' ये है न्यू इंडिया' लिखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+