Paresh Rawal: 'बंगालियों की मछली' और गैस सिलिंडर की कीमतों पर 'हेट स्पीच', परेश रावल पर पुलिस केस
भाजपा नेता व एक्टर गुजरात में एक चुनावी जनसभा के दौरान दिए एक विवादित बयान पर पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया है कि रावल की स्पीच बंगालियों में नफरत पैदा करने वाली है।

Paresh Rawal in Gujarat: गुजरात के वलसाड में भाजपा की एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व एक्टर परेश रावल ने अपनी एक टिप्पणी पर विवाद के बाद माफी मांग ली थी। इसके बावजूद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को उनके खिलाफ सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद सलीम ने पुलिस शिकायत दर्ज करा दी। सलीम ने आरोप लगाया है कि परेश रावल की स्पीच का वीडियो सामने आया है वो बंगालियों में नफरत की भावनाओं को बढ़वा देने वाला है।
भाजपा नेता वा एक्टर परेश रावल ने गुजरात के वलसाड भाजपा कीएक चुनावी रैली के दौरान देश में रोहिंग्या प्रवासियों बयान दिया था। रैली के दौरान अपनी संबोधन में उन्होंने कहा, "गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन उनकी कीमत कम हो जाएगी। लोगों को रोजगार भी मिलेगा। लेकिन क्या होगा अगर रोहिंग्या प्रवासी और बांग्लादेशी दिल्ली की तरह आपके आसपास रहने लगें? गैस सिलिंडर का क्या करोगे? बंगालियों के लिए मछली पकाओ?"
रावल के इस बयान के बाद उन्हें तीखी आलोचना का समाना करना पड़ा। इसे बंगालियों की भावनाएं भड़काने वाला भाषण बताया। स्पीट की वायरल वीडियो क्लिप को लेकर कई आरोप लगाए गए। बाद में परेश रावल ने अपने बयान पर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा, "बेशक मछली कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि गुजराती मछली पकाते और खाते हैं। लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि बंगाली से मेरा मतलब अवैध बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या से था। लेकिन फिर भी अगर मैंने आपकी भावनाओं और भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं माफी मांगता हूं"।
भाजपा नेता की अपने बयान पर माफी मांगने के बाद भी उनकी स्पीच को लेकर विवाद शांत नहीं हुआ। शुक्रवार को उनके उनके खिलाफ सीपीआईएम नेता मोहम्मद सलीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोलकाता के ताराटोला पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में सलीम ने लिखा,"उन्होंने एक वीडियो देखा, जिसमें अभिनेता को भाषण देते हुए दिखाया गया है,जो बंगालियों के खिलाफ नफरत की भावनाओं को बढ़ावा दे सकता है। सलीम ने कहा कि भारत के अन्य हिस्सों में रहने वाले बंगाली भी अभिनेता की टिप्पणियों से प्रभावित हो सकते हैं"।












Click it and Unblock the Notifications