कांग्रेस के मजाक के जवाब में परेश रावल ने पीएम को बताया 'चाय-वाला', फिर TWEET डिलीट कर मांगी माफी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट कर उन्हीं की पार्टी के सांसद और अभिनेता परेश रावल बुरे फंस गए हैं। परेश रावल ने कांग्रेस के मजाक के बाद ट्वीट किया था कि 'हमारा चाय-वाला आपके बार-वाले से बेहतर है।'

Paresh Rawal

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट कर उन्हीं की पार्टी के सांसद और अभिनेता परेश रावल बुरे फंस गए हैं। परेश रावल ने कांग्रेस के मजाक के बाद ट्वीट किया था कि 'हमारा चाय-वाला आपके बार-वाले से बेहतर है।' इस ट्वीट के बाद परेश रावल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। लोगों ने उन्हें भी प्रधानमंत्री का मजाक करने वाला बताया। अपने ट्वीट पर विवाद बढ़ता देख परेश रावल ने ट्वीट डिलीट कर माफी मांगी है।

युवा कांग्रेस ने किया था पीएम मोदी का अपमान

युवा कांग्रेस ने किया था पीएम मोदी का अपमान

सोशल मीडिया की ये लड़ाई मंगलवार को शुरू हुई थी जब युवा कांग्रेस की मैगजीन युवा देश ने नरेंद्र मोदी का मजाक बनाते हुए एक फोटो ट्वीट की थी। फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे को बात करते हुए दिखाया गया है। फोटो में पीएम कहते हैं, 'आप लोगों ने देखा विपक्ष मेरे कैसे-कैसे मेमे बनवाता है?' इसपर डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, 'उसे मेमे नहीं, मीम कहते हैं'। इसके बाद थेरेसा मे कहती हैं, 'तू चाय बेच।'

परेश रावल ने फिर किया 'चाय-वाला' ट्वीट

परेश रावल ने फिर किया 'चाय-वाला' ट्वीट

इस ट्वीट पर विवाद बढ़ता देख उसे डिलीट कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस के युवा विंग के इंचार्ज सूरज हेगड़े ने माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि इसकी जांच चल रही है कि फोटो किसने ट्वीट की। इस मीम के बाद परेश रावल ने ट्विटर पर 'चाय-वाला' ट्वीट किया था।

फिर डिलीट किया ट्वीट

फिर डिलीट किया ट्वीट

परेश रावल ने अब ट्वीट को डिलीट कर लोगों से माफी मांगी है। पेरश रावल ने लिखा, 'मैंने ट्वीट डिलीट कर दिया है और लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए माफी चाहता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+