Parenting Tips: वो 5 बातें जो बच्चों का जीवन बनाएंगी बेहतर, पैरेंट्स को करने होंगे ये काम

व्यस्त दिनचर्या के बीच माता- पिता अपने बच्चों को कितना समय दे पाते हैं ये काफी अहम है। क्योंकि पैरेंट्स ही बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं। इसके लिए एक्सपर्ट्स ने कुछ खास टिप्स दिए हैं।

Parenting Tips

Parenting Tips: माता- पिता ही बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं। पालन पोषण के साथ वे बच्चे के हर एक्टिविट का बड़ी ही बारीकी ने ऑब्जर्व करते हैं और उनमें सुधार लाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में आज के बदलते परिवेश के अनुकूल अपने बच्चों को बेहतर संस्कार देने पाना कठिन सा हो गया है। लेकिन किसी भी स्थिति में बच्चों को जो संस्कार बचपन में उनके माता पिता से मिलते हैं वो जीवनपर्यंत उनके काम आते हैं। ऐसे में पैरेंटिंग एक्सपर्ट्स ने कुछ खास टिप्स दिए हैं, जिनका प्रत्येक माता पिता अपने बच्चों का पालन पोषण में प्रयोग कर सकते हैं।

मानसिक विकास के लिए खेल बेहतर
खेल बच्चों के साथ जुड़ने का एक प्रभावशाली तरीका है। माता पिता के साथ अगर बच्चे खेलते हैं तो वे पूरी तरह से एक दूसरे से जुड़ा हुआ पाते हैं। इस तरह की क्रिएटिविटी प्रतिदिन करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सप्ताह में एक बार जरूरी है। क्योंकि ये सभी जानते हैं बच्चे खेल के माध्यम से बेहतर तरीके से सीख पाते हैं। दरअसल, खेल बच्चे के मस्तिष्क के लिए एक नया सिनेप्स बनाता है। जिसके बच्चों के मस्तिष्क का तेजी से विकास होता है और कोई भी चीज आसानी से सीख पाते हैं।

प्रकृति से बढ़ाएं लगाव
खेल और आसपास की प्राकृतिक चीजों से जुड़ाव बहुत सीखने का मौका देती हैं। इसके साथ बच्चों में इससे क्रिएटिविटी की भावना भी विकसित होती हैं। जब वे प्रकृति के करीब से जानने समझने का मौका पाते हैं तो उनमें बहुत सारी जिज्ञासा पनपती हैं, जिससे वे बहुत से ऐसे विषयों के बार में जानते हैं जो उनके लिए बिल्कुल नए होते हैं। दरअसल, प्रकृति बच्चों के लिए एक एक ऐसा माहौल है, जिसमें सबकुछ आंखों के सामने और स्पष्ट होता है। ऐसे में सीखना भी आसान हो जाता है।

घर में बनाएं सकारात्मक माहौल
हमारे घर में जो कुछ भी होता है उसका असर बच्चों पर पड़ता है। प्रत्येक व्यवहार के प्रति अलग- अलग भावनाएं विकसित होती हैं। प्ले ग्रुप के बच्चे इस तरह के माहौल से काफी कुछ सीखते हैं। यही वो उम्र होती है जब मस्तिष्क का विकास हो रहा होता है और ये क्रम 20 साल तक चलता है। इसलिए घर में किसी भी तरीके का तनावपूर्ण माहौल नहीं बनाना चाहिए। इसका सीधा असर बच्चों पर होता है।

बच्चों में धैर्य जरूरी
माता-पिता जानते हैं कि वे जैसा भी व्यवहार अपने बच्चे के साथ कर रहे हैं वो सामान्य है। फिर भी, ये देखने की आवश्यकता है इस व्यवहार के पीछे उनके बच्चे की क्या भावना है। ये बेहद महत्त्वपूर्ण है। माता पिता जब इस बात को ध्यान में रखेंगे तभी पता चल पाएगा कि उनकी शिक्षा का बच्चे का पर क्या असर हो रहा है। बच्चों में धैर्य रखना और अपनी बारी का इंतजार करना वास्तव में कठिन है। अपने बच्चों में ये गुण विकसित करना कठिन जरूर है, लेकि अगर उनके साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार किया जाए तो आसान भी।

गलतियों पर कैसे करें ट्रीट?
बच्चों से अक्सर गलतियां होती हैं। आमतौर पर लोग ऐसा मानते हैं कि छोटे बच्चों की छोटी- मोटी हरकतों पर अधिक गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन ये धारणा गलत है। माता पिता बच्चों की हरकतों को नरअंदाज नहीं करना चाहिए। हां लेकिन इसके लिए कठोरता से पेश आने से पहले बच्चों को समझाने की आवश्यकता होती है। ये भी देखना चाहिए कि आपकी सलाह को वो कितनी गंभीरता से ले रहा है। माता- पिता को इसके लिए उदार और दयालु स्वभाव रखना चाहिए।

Recommended Video

    UP Nagar Nikay Chunav 2023: Kajal Nishad कौन है जिसको Samajwadi ने बनाया उम्मीदवार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+