दिल्ली-एनसीआर में 120 रुपए लीटर दूध बेचेगी पराग, महंगा होने की ये है वजह
नई दिल्ली। पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड दिल्ली-एनसीआर में 120 रुपए प्रति लीटर गाय का दूध बेचेगी। कंपनी ने प्रीमियम मिल्क ब्रांड का 'प्राइड ऑफ काउज' लॉन्च करने जा रही है। इस दूध को पुणे की डेयरी से हर दिन एयरलिफ्ट करके यहां लाया जाएगा। इसीलिए इसकी कीमत बाजार में मौजूद दूध के भाव से करीब तीन गुना होगी।

पराग मिल्क फूड्स चेयरमैन देवेंद्र शाह ने कहा ने बताया, प्रीमियम मिल्क ब्रांड 'प्राइड ऑफ काउज' दिल्ली एनसीआर में लॉन्च करेगी। शुरुआत में हम 10 हजार लीटर प्रति दिन सप्लाई करेंगे और अगले छह महीने में इसे 20 हजार लीटर तक पहुंचाया जाएगा। इस दूध को कंपनी 120 रुपए प्रति लीटर बेचेगी।
कंपनी यह प्रीमियम दूध मुंबई, पुणे और सूरत में पहले से ही बेच रही है। पुणे और मुंबई में यह 95 रुपये लीटर है। अब दिल्ली-एनसीआर में भी इसे लॉन्च किया जाएगा। देवेंद्र शाह ने कहा कि सेहतमंद जीवनशैली और शुद्ध उत्पादों के उपभोग में विश्वास करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications