सीने में दर्द के बाद पप्पू यादव अस्पताल में भर्ती, बेहतर इलाज के लिए आ सकते हैं दिल्ली
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और दबंग सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को सीने में दर्द होने के बाद पूर्णिया सदर अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। पप्पू यादव के पीआरओ ने बताया कि लो ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो आईसीयू में है।
पीआरओ रंजन सिन्हा ने बताया कि पूर्णिया जिला प्रशासन ने पहले उन्हें पूर्णिया में प्रवेश करने से रोका और अपमानित किया। उन्होंने बताया कि पप्पू यादव के दवाब के बाद सांसद महोदय के दबाव उन्हें पूर्णिया स्थित आवास पर जाने की अनुमति दी।
पीआरओ ने बताया कि बाद में सांसद पप्पू यादव को नजरबंद कर दिया गया। इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई। पीआरओ ने बताया कि डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि जरूरत पड़ी तो सांसद पप्पू यादव को दिल्ली भेजा जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications