पापोन KISS विवाद में नाबालिग ने तोड़ी चुप्पी कहा- सर ने वैसा ही किस किया जैसे मम्मी-पापा करते हैं
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पापोन के खिलाफ नाबालिग बच्ची को किस करने के कारण 'नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट' में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब इस मामले में बच्ची का बयान आया है। यू ट्यूब पर अपना बयान जारी करते हुए बच्ची ने पापोन को बेकसूर बताया है। आपको बता दें कि बच्ची उसी रिएलिटी शो वॉयस ऑफ इंडिया का हिस्सा है जिसमें पापोन जज की भूमिका में हैं। बच्ची ने अपने बयान में कहा ''होली के लिए हमारा स्पेशल एपिसोड शूट हुआ था। इस एपिसोड में हम सब लोग बच्चे और पेरेंट्स सभी पापोन सर के पास गए थे। वहां पर हम सब लोग फेसबुक पर लाइव आए और हमे खूब मस्ती की। हमने गाने पर डांस किया। सब लोग ने देखा पापोन सर ने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने सिर्फ मुझे किस किया था एक बच्ची की तरह। पापा भी मुझे किस करते हैं और मम्मी भी सब लोग ऐसे करते हैं। सब पेरेंट्स बच्चों को प्यार करते हैं। इसका गलत मतलब न निकालें प्लीज।''

एक और कंटेस्टेंट ने किया है पापोन का बचाव
वीडियो में एक दूसरी कंटेस्टेंट ने भी पपॉन का बचाव किया और कहा, 'मैं एक बात कहना चाहती हूं, पपॉन सर अगर मेरे मेंटर और कोच नहीं भी होते मैं तब भी उन्हें बेकसूर ही कहती क्योंकि वो भगवान जैसे पर्सनेलिटी हैं। उन्होंने मुझे एक भाई और एक पिता के रूप में गाइड किया प्यार किया। उनकी कभी भी गलत सोच हो ही नहीं सकती। मुझे बेहद बुरा लगा कि एक इतने अच्छे इंसान पर इतना गंदा सवाल उठाया। आपने एक बार भी हम बच्चों से भी नहीं पूछा।'
रवीना बोलीं- पपॉन को अरेस्ट करो

अरेस्ट करने की मांग कर रही हैं रवीना टंडन
रवीना टंडन ने घटना घृणित और शर्मनाक बताते हुए पापोन को अरेस्ट करने की मांग की है। रवीना टंडन ने ट्वीट कर कहा, ये हरकत घृणित, शर्मनाक है। पापोन को अरेस्ट करना चाहिए। रवीना ने यह भी आरोप लगाया कि बच्ची के पेरेंट्स पर प्रेशर डाला गया (पापोन का बचाव करने के लिए)। उन्होंने ने यह भी कहा, कुछ टीवी डिबेट में यह देखना शर्मनाक है कि ऐसी हरकत का बचाव किया जा रहा है।

मामला जब तक साफ नहीं होता जज नहीं बनेंगे पापोन
इस मामले के बाद पापोन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि जबतक मामला साफ नहीं होता वो रिएलिटी शो वॉयस ऑफ इंडिया में बतौर जज नहीं जाएंगे। पापोन ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा यकीन है। पापोन ने इस पूरे मामले पर दुख जाहिर किया।












Click it and Unblock the Notifications